लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया केजरीवाल आतंकवादी है, लखनऊ में गरजे दिल्ली सीएम- मोदीजी सारी एजेंसियां हटाकर उस कवि को रखिए

By अनिल शर्मा | Updated: February 21, 2022 16:08 IST

लखनऊ में सोमवार को एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं। एक आतंकवादी जनता को डराता है। दूसरा आतंकवादी भ्रष्टाचारियों को डराता है।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ में अरविंद केजरीवाल ने कुमार विश्वास पर जमकर निशाना साधादिल्ली सीएम ने कहा कि गाजियाबाद में कोई कवि है जिसने कहा केजरीवाल आतंकवादी हैमैं मोदीजी को कहता हूं कि सारी एजेंसियां हटाकर उस कवि को रख लीजिए, सारे आतंकी ढूंढ लेगाः अरविंद केजरीवाल

लखनऊः उत्तर प्रदेश के चौथे चरण के लिए आज शाम 6 बजे प्रचार अभियान थम जाएगा। सारी पार्टियां प्रचार में अपनी ताकतें झोंक रही हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी अपनी पार्टी के लिए आज लखनऊ में रैली कर रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने पुराने साथी कवि कुमार विश्वास पर एक बार फिर जमकर निशाना साधा। यही नहीं उन्होंने पीएम मोदी को सुझाव दिया कि अपनी सारी सुरक्षा एजेंसियों को हटा कर कवि को रख लगें।

कुमार विश्वास के खालिस्तानी संबंधी खुलासे के बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल उनपर खूब हमले बोल रहे हैं। वहीं कुमार भी उनके जवाबों को काउंटर करते हुए आमने-सामने आकर बात करने की चुनौती दे रहे हैं। लखनऊ में सोमवार को एक सभा को संबोधित करते हुए दिल्ली सीएम ने कहा कि आतंकवादी दो तरह के होते हैं। एक आतंकवादी जनता को डराता है। दूसरा आतंकवादी भ्रष्टाचारियों को डराता है। केजरीवाल भ्रष्टाचारियों को डराता है।

केजरीवाल ने आगे शोले फिल्म का जिक्र किया और विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा,शोले पिक्चर में डायलॉग है। जब 100-100 मील तक बच्चा भ्रष्टाचार करता है तो मां कहती है सो जा वरना केजरीवाल आ जाएगा। दिल्ली सीएम ने कुमार विश्वास का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा और कहा,  BJP ने सारी एजेंसियों के छापे पडवाए लेकिन उनको कुछ नहीं मिला। मेरे पूछने पर उन्होंने कहा कि गाजियाबाद में कोई कवि है जिसने बताया कि केजरीवाल आतंकवादी है। मोदी जी सारी एजेंसियों हटाइए और उस कवि को रखिए। वह बताएंगे कि कौन आतंकवादी है।

टॅग्स :अरविंद केजरीवालकुमार विश्वासनरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावAAP's Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos