लाइव न्यूज़ :

दूरबीन छोड़ EVM की सुरक्षा के लिए सपा नेता ने बनाया 3 लेयर सिक्युरिटी सिस्टम, 200 मीटर दूरी से पार्टी कार्यकर्ता कर रहे हैं 24 घंटे निगरानी

By आजाद खान | Updated: March 9, 2022 16:57 IST

UP Election 2022: योगेश वर्मा का आरोप है कि सपा जीत रही है इसलिए भाजपा ईवीएम से छेड़छाड़ कर नतीजे बदलना चाह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसपा नेता योगेश वर्मा ने ईवीएम की निगरानी को और बढ़ा देने की बात कही है। ईवीएम में होने वाली गड़बड़ी की खबरों को लेकर उन्होंने ऐसा किया है। वे अपने समर्थकों के साथ कई दिनों से ईवीएम की दूरबीन से निगरानी कर रहे हैं।

UP Election 2022: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) द्वारा अधिकारियों पर EVM में छेड़छाड़ के आरोप लगाने के बाद सपा के कई नेताओं ने अपनी कमर कस ली है। इसमें सबसे आगे मेरठ जिले के हस्तिनापुर निर्वाचन क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार योगेश वर्मा (Yogesh Verma) चल रहे हैं। योगेश वर्मा पिछले कई दिनों से ईवीएम मशिनों की कड़ी निगरानी दूरबीन से कर रहे हैं। लेकिन अखिलेश यादव के ईवीएम को लेकर ताजा आरोपों के बाद सपा नेता योगेश वर्मा ने दूरबीन को छोड़ और कड़ी निगरानी करनी की बात कही है। 

क्या कहा सपा नेता

सपा नेता योगेश वर्मा ने कहा कि वे पिछले कई दिनों से दूरबीन से निगरानी कर रहे थे, लेकिन जब अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी का आरोप लगाया तो वे और सतर्क हो गए और इसकी निगरानी को और बढ़ा दिया। उन्होंने बताया कि वे और उनके समर्थक दूरबीन को छोड़कर अब ईवीएम को और नजदीक से वॉच करने लगे है। वर्मा ने बताया कि वे और उनके समर्थक ईवीएम की 24 घंटे नजर रखे हुए है और इसके लिए उन्होंने तीन लेयर में सेकुरिटी सिस्टम भी तैयार किया है। 

योगेश वर्मा के मुताबिक, उनकी बनाई हुई सुरक्षा कवच की पहली लेयर ईवीएम से केवल 200 मीटर दूर ही में मौजूद है। उन्होंने बताया कि उनके इस ईवीएम में उन लोगों की कड़ी मेगनत और लगन छुपी हुई है और वे इसे बेकार नहीं जाने देना चाहते हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा इसमें अफसर भी हो सकते है शामिल-योगेश वर्मा

योगेश वर्मा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा फेक एक्जिट पोल को सही साबित करने के लिए ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है और नतीजे अपने पक्ष में ला सकती है। उन्होंने यह भी कहा कि अखिलेश यादव ने इस साजिश में अफसरों के शामिल होने की भी बात कही है। उनके मुताबिक, सपा जीत रही है इसलिए वे ईवीएम से छेड़छाड़ कर सकती है। आपको बता दें चुवान की मतगणना कल होने वाली है।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो