लाइव न्यूज़ :

यूपी चुनाव: RSS से जुड़े संगठन ने किया दावा, 8 फीसदी मुस्लिम मतदाताओं ने दिया है यूपी में भाजपा को वोट

By आजाद खान | Updated: March 11, 2022 08:59 IST

UP Election 2022 Results: मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने कहा है कि राज्य के लोगों ने विपक्षी दलों की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरएसएस से जुड़े मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने बीजेपी को मुस्लिम वोट दिए जाने की बात कही है।उनका दावा है कि इस बार मुस्लिम महिला-पुरूष दोनों ने ही वोट दिया है। वहीं सपा प्रमुख ने कल दिन भर चुनाव मतगणना पर नजर बनाई रखी थी।

UP Election 2022 Results: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) से संबद्ध मुस्लिम राष्ट्रीय मंच ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत की सराहना की है। जीत की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य के लोगों ने विपक्षी दलों की ‘‘नकारात्मक राजनीति’’ को खारिज करते हुए ‘‘मोदी-योगी की शासन शैली’’ में फिर से अपना विश्वास जताया है। इसने यह भी दावा किया कि आठ प्रतिशत से अधिक मुस्लिम वोट भाजपा के खाते में गए हैं। 

8 प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाताओं ने दिया बीजेपी को वोट-मुस्लिम राष्ट्रीय मंच

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रवक्ता साहिद सईद ने एक बयान में कहा, "समाजवादी पार्टी के एमवाई (मुस्लिम एवं यादव) समीकरण पर भाजपा सरकार की योजनाओं और कार्यों के कार्यान्वयन का प्रभाव पूरी तरह से भारी पड़ा। उन्होंने दावा किया, ‘‘ मुस्लिम महिलाओं और पुरुषों ने भी बड़ी संख्या में भाजपा को वोट दिया। आठ प्रतिशत से अधिक मुस्लिम मतदाताओं ने भाजपा के पक्ष में मतदान किया।’’ 

दिन भर मतगणना पर बनाई रखी नजर

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरूवार को पार्टी कार्यालय से मतगणना पर नजर बनाए रखी थी। चुनाव परिणाम पर अभी तक उनकी ओर से कोई टिप्पणी नहीं की गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने बताया कि अखिलेश यादव सुबह करीब 11 बजे कार्यालय आए थे और दिन भर वहीं रहे। 

पार्टी प्रमुख पहले चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे- राजेंद्र चौधरी

राजेंद्र चौधरी ने बताया कि शाम को अखिलेश घर के लिए निकल गए। यह पूछे जाने पर कि क्या सपा प्रमुख ने चुनाव परिणामों के बारे में बात की, चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रमुख पहले चुनाव परिणामों की समीक्षा करेंगे। 

अखिलेश खुद करहल विधानसभा सीट से 67,504 मतों के अंतर से जीते हैं। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार एवं केंद्रीय मंत्री एस पी सिंह बघेल को हराया है। हालांकि, सपा गठबंधन भाजपा को लगातार दूसरी बार फिर से सत्ता हासिल करने से नहीं रोक सके। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावआरएसएससमाजवादी पार्टीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारतPrateek Yadav Postmortem Report: चोट 1, 2 और 3 लगभग 5-7 दिन पुरानी और चोट 4, 5 और 6 लगभग 1 दिन पुरानी?, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो