लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: ओवैसी पहले थे क्षत्रिय, हैं भगवान राम के वंशज- भाजपा नेता के विवादित बयान से गरमाई सियासत; अखिलेश यादव को बताया धोखेबाज

By आजाद खान | Updated: February 16, 2022 11:57 IST

UP Election 2022: बृजभूषण शरण सिंह ने ओवैसी को अपना दोस्त बताते हुए पहले उनके 'क्षत्रिय' होने की बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह ने ओवैसी को भगवान राम का वंशज" बताया है। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धोखेबाज कहा है।सिंह ने अखिलेश यादव को AIMIM के साथ गठबंधन नहीं करने पर उनकी आलोचना भी की है।

UP Election 2022: बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan Sharan Singh) द्वारा ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) को "भगवान राम का वंशज" कहे जाना का मामला सामने आया है। चुनाव के मद्देनजर नेता अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहते हैं। ऐसे में बीजेपी नेता बृजभूषण शरण सिंह भी चर्चा में आ गए हैं। बीजेपी नेता कैसरगंज से लोकसभा सांसद हैं और इन्होंने यह बयान एक चुनावी रैली में दिया है। उनके इस बयान से सियासत फिर से गरमा गई है। 

क्या कहा बीजेपी नेता ने

एबीपी के एक खबर के मुताबिक, बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, "ओवैसी मेरे पुराने दोस्त हैं जहां तक ​​मैं जानता हूं, वह पहले क्षत्रिय (हिंदू) थे। वह भगवान राम के वंशज हैं, ईरान के नहीं।" आपको बता दें कि बीजेपी नेता ने अपने बेटे और गोंडा से भाजपा उम्मीदवार प्रतीक भूषण सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान यह बयान दिया है। इस रैली में उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर भी टिप्पणी की है। बृजभूषण शरण सिंह के असदुद्दीन ओवैसी को लेकर इस बयान पर विपक्ष ने बीजेपी जमकर हमला बोला है। 

बृजभूषण शरण सिंह ने अखिलेश यादव को बताया धोखेबाज

इस रैली के दौरान बृजभूषण शरण सिंह को सपा की आलोचना भी करते हुए देखा गया है। उन्होंने अखिलेश यादव को एआईएमआईएम के साथ गठबंधन नहीं करने पर उन्हें धोखेबाज कहा है। बीजेपी नेता ने कहा, "अखिलेश और ओवैसी मुस्लिम समुदाय का नेतृत्व हासिल करने के लिए लड़ रहे हैं।" इस पर सिंह ने आगे कहा, "अखिलेश धोखेबाज हैं। उन्होंने अपने पिता और चाचा को धोखा दिया। धोखा देना उनका काम है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य को भी धोखा दिया। मौर्य 20-30 सीटों के वादे के साथ सपा में गए थे लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिला।"

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशBJPअखिलेश यादवअसदुद्दीन ओवैसीएआईएमआईएम
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर