लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: यूपी चुनाव से पहले बीजेपी को तगड़ा झटका, 4 घंटे के भीतर 5 विधायकों ने दिया इस्तीफा

By रुस्तम राणा | Updated: January 11, 2022 19:13 IST

भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलवार का दिन मंगल नहीं, बल्कि अशुभ साबित हुआ। महज चार घंटों के भीतर बीजेपी के 5 विधायकों ने कमल का फूल छोड़कर समाजवादी की साइकिल में सवार होने का निर्णय लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देविधूना (औरैया) से विधायक विनय शाक्य ने भी अपने इस्तीफे का किया ऐलानस्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है 10-12 विधायक छोड़ सकते हैं बीजेपी का दामन

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी के लिए मंगलवार का दिन मंगल नहीं, बल्कि अशुभ साबित हुआ। महज चार घंटों के भीतर बीजेपी के 5 विधायकों ने कमल का फूल छोड़कर समाजवादी पार्टी की साइकिल में सवार होने का निर्णय लिया है। इन विधायकों में सबसे महत्वपूर्ण चेहरा योगी सरकार के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य रहे। उनके अलावा तिलहर से बीजेपी विधायक रोशन लाल वर्मा भी मौर्य के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो रहे हैं। 

वहीं बांदा की तिंदवारी सीट से BJP विधायक ब्रजेश प्रजापति और बिल्हौर से BJP विधायक भगवती सागर ने भी इस्तीफा दे दिया है। साथ ही विधूना (औरैया) से विधायक विनय शाक्य ने भी अपने इस्तीफे का ऐलान कर दिया। विधानसभा चुनाव से ठीक पहले बीजेपी विधायकों का पार्टी को छोड़कर जाना यह भाजपा के लिए अच्छा संकेत नहीं है। ऐसा माना जा रहा है कि विधायकों के इस्तीफे के पीछे सबसे बड़ा कारण पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी उपेक्षा है। 

उधर, समाजवादी पार्टी में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अभी बीजेपी के 10 से 12 विधायक पार्टी छोड़कर सपा में शामिल हो सकते हैं। चुनाव से पहले यूपी की सियासत में आए इस बवाल के बाद डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ट्वीट किया है और उनसे एक बार फिर बैठकर बात करने की बात कही है और उनके फैसले को जल्दबाजी से भरा फैसला बताया है।

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफा देने के बाद, इस्तीफों की आई बाढ़ ने बीजेपी की चिंता जरूर बढ़ाई है। राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद ने मौर्य ने कहा कि सत्ता के लालच में माफिया गुंडा दंगाई किसी को भी अखिलेश जी सपा में शामिल कर रहे हैं और लोगों की सुरक्षा और आस्था से खिलवाड़ करना इनकी पुरानी आदत है। ये नयी नहीं, ये वही सपा है।

टॅग्स :BJPविधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया