लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022 First Phase: पहले चरण की मतदान प्रक्रिया शुरू, पीएम मोदी ने मतदाओं से की ये अपील

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2022 07:48 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

Open in App
ठळक मुद्देPM मोदी ने कहा, लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंमतदाताओं से कोविड नियमों का पालन करने का किया आग्रह

UP Election 2022 First Phase: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पहले चरण के मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। पहले चरण के तहत 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं।

आज पीएम नरेंद्र मोदी ने कोविड नियमों का पालन करते हुए जनता से अधिक से अधिक वोट डालने की अपील की। पीएम मोदी ने कहा, आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग है। उन्होंने कहा, सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

पहले चरण के तहत विभिन्न पार्टियों के 623 उम्मीदवार मैदान में उतरे हैं, जिनके भाग्य का फैसला 2.28 करोड़ मतदाता करेंगे। पहले चरण के चुनाव के लिए 10 हजार 8 सौ 53 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, इन मतदान केंद्रों में 26027 मतदेय स्थल होंगे। गाजियाबाद में मतदान की तैयारी को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेट पूनम यादव ने बताया कि यहां 6 बूथ (नंबर 374-379) बनाए गए हैं जो राजनगर सेक्टर को कवर कर रहे हैं और सभी जगह कोरोना नियमों का पालन किया गया है। गेट पर थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था की गई है। हमने स्कूल के कैमरे भी बंद कर दिए हैं।

उधर, कई जगहों से वोटिंग करने की तस्वीरें भी आने लगी हैं। 

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब