लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: कांग्रेस ने जारी किया चुनाव प्रचार के लिए अपने दिग्गज नेताओं का नाम

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 24, 2022 16:14 IST

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिसमें सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता शामिल हैं

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की हैइस लिस्ट में आश्चर्यजनक तरीके से पंजाब से किसी नेता का नाम शामिल नहीं है इस लिस्ट में कन्हैया कुमार और हार्दिक पटेल का नाम शामिल है

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को अपनी साख से जोड़ चुकीं प्रियंका गांधी की मदद के लिए कांग्रेस पार्टी ने कुछ दिग्गज स्टार प्रचाकों की लिस्ट जारी की है जो प्रचार में प्रियंका गांधी की मदद करेंगे। यह नेता पार्टी के लिए वोट मांगने के लिए जनता के बीच जाएंगे और प्रत्याशियों के लिए वोट मांगने का काम करेंगे। 

कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के पहले चरण के लिए कुल 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की। जिसमें पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, स्वयं प्रियंका गांधी, वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, वरिष्ठ नेता सचिन पायलट, सलमान खुर्शीद, राज बब्बर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल सहित और कई अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हैं। 

इस लिस्ट में आश्चर्यजनक तरीके से पंजाब से किसी नेता का नाम शामिल नहीं है, जबकि पंजाब कांग्रेस के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू भाषण की अपनी खासी कला मसलन 'ठोंक ताली' जैसे जुमलों से जनता को आकर्षित करने में काफी हद तक सफल रहते हैं। लेकिन ऐसा लगता है कि पंजाब चुनाव और भीतरखाने की खींचतान के कारण सिद्धू को यूपी से दूर रखा गया है।  

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश समाचारकांग्रेसप्रियंका गांधीराहुल गांधीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’