लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: अखिलेश बोले- बीजेपी वोटों के लिए PAK को बनाती निशाना, चीन है भारत का असली दुश्मन

By मनाली रस्तोगी | Updated: January 24, 2022 18:22 IST

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का कहना है भारतीय जनता पार्टी सिर्फ वोटों के लिया पाकिस्तान को निशाना बनाती है, जबकि चीन भारत का असली दुश्मन है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने कहा कि चीन हमारा असली दुश्मन है जबकि पाकिस्तान हमारा राजनीतिक दुश्मन हैयादव का कहना है कि चीन के साथ व्यापार करने के लिए हम मजबूर हैंसपा प्रमुख ने दावा किया कि भारतीय भूमि पर चीनी सैनिक अतिक्रमण कर रहे हैं

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कहा कि भारतीय जनता पार्टी महज वोटों के लिए पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को निशाना बनाती है, जबकि चीन भारत का असली दुश्मन है। एक अंग्रेजी वेबसाइट को दिए इंटरव्यू के दौरान यादव ने बीजेपी पर यह आरोप लगाया। उन्होंने यह भी कहा कि इसपर डॉक्टर राम मनोहर लोहिया और नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की राय स्पष्ट रही है। 

अपनी बात जारी रखते हुए सपा प्रमुख ने इकॉनोमिक टाइम्स से कहा कि हमारा असली दुश्मन तो चीन है, जबकि पाकिस्तान से हमारी राजनीतिक दुश्मनी है। हालांकि, लोकसभा में वोट पॉलिटिक्स के लिए बीजेपी सिर्फ पाकिस्तान को निशाना बनाती है। वहीं, देश में चीनी निवेश को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी अकेली ऐसी पार्टी है जो लोकसभा में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) पर सवाल उठाती है। 

उन्होंने आगे ये भी कहा कि  जम्मू-कश्मीर विधानसभा में पीओके की 24 विधानसभा सीटों के लिए सदस्यों को जगह कब दी जाएगी यह सवाल भी संसद में सपा द्वारा ही पूछा गया था। इसके जवाब में तत्कालीन गृह मंत्री ने कहा था कि जब हम अक्साई चिन तक पहुंच जाएंगे। यही नहीं, यादव ने ये भी कहा कि उन्हें गलवान में हो रही घटनाओं के बारे में पता चल रहा है। इसके साथ ही सपा प्रमुख ने दावा किया कि भारतीय भूमि पर चीनी सैनिक अतिक्रमण कर रहे हैं। 

इस सिलसिले में बात करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वो (चीन) हमारे कामकाज को बाधित कर रहे हैं और हमारी सीमा पर अतिक्रमण भी कर रहे हैं। इस बारे में भारत सरकार को सोचना चाहिए। साथ ही, इस परिस्थिति से निपटने के लिए उन्हें विपक्षी दलों से राय-मशविरा करना चाहिए। बता दें कि अखिलेश यादव का भारत के कई क्षेत्रों में चीन के निवेश पर भी बयान आया है। उनका कहना है कि चीन के साथ व्यापार करने के लिए हम मजबूर हैं और जहां तक बाय निवेश की है तो हम चीन के साथ कारोबार करने के लिए बाध्य हैं। अपने सबसे बड़े दुश्मन के साथ कारोबार करने की परिस्थिति में हम फंसे हुए हैं। फौज भी बिजनेस के साथ-साथ चलती है। 

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावसमाजवादी पार्टीअखिलेश यादवभारतीय जनता पार्टीपाकिस्तानचीन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी