लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: बीजेपी ने कानपुर की 10 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए, यहां देखें लिस्ट, कौन कहां से लड़ेगा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 22, 2022 18:47 IST

UP Election 2022: भाजपा में शामिल हुए पूर्व आईपीएस असीम अरुण को पार्टी ने कन्नौज विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है।

Open in App
ठळक मुद्देसतीश महाना को महाराजपुर विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाया है। 403 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात चरणों में मतदान होना है।अदिति सिंह को रायबरेली सदर से ही टिकट दिया है।

UP Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। कानपुर पुलिस आयुक्त के पद से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेने वाले वरिष्ठ आईपीएस असीम अरुण को कन्नौज सदर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, कानपुर नगर की 10 विधानसभा सीटों पर कोई खास फेरबदल नहीं हुआ है।

ज्यादातर सीटों पर मौजूदा विधायक या उपविजेता उम्मीदवार उतारे गए हैं। पार्टी ने कल्याणपुर से मौजूदा विधायक नीलिमा कटियार, बिठूर से मौजूदा विधायक अभिजीत सिंह सांगा, गोविंद नगर से मौजूदा विधायक सुरेंद्र मैथानी, किदवईनगर से मौजूदा विधायक महेश त्रिवेदी, महाराजपुर से मौजूदा विधायक और राज्य मंत्री सतीश महाना 2017 के उपविजेता उम्मीदवार को मैदान में उतारा है।

कैंट से रघुनंदन भदौरिया को टिकट दिया है। पार्टी ने इस बार बिल्हौर से राहुल बच्चा सोनकर को मैदान में उतारा। यह सीट 2017 में बीजेपी के टिकट पर भगवती प्रसाद सागर ने जीता था। सागर ने हाल ही में स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ भाजपा छोड़ दी। तीन बार के विधायक और विधान परिषद के सदस्य और भाजपा के राज्य उपाध्यक्ष सलिल विश्नोई को सीसामऊ विधानसभा से टिकट दिया गया है।

2017 में आर्यनगर से चुनाव लड़ने वाले विश्नोई उपविजेता रहे और सपा के अमिताभ बाजपेयी से चुनाव हार गए। इस बीच 2017 में सीसामऊ सीट से उपविजेता रहे सुरेश अवस्थी को इस बार आर्यनगर से टिकट दिया गया है। 2017 में उन्होंने सीसामऊ से चुनाव लड़ा था और उपविजेता रहे थे।

यह सीट सपा के इरफान सोलंकी ने जीती थी। 16 जनवरी को बीजेपी में शामिल हुए असीम कुमार अरुण को कन्नौज (सदर) से मैदान में उतारा गया है। छिबरामऊ से बीजेपी ने मौजूदा विधायक अर्चना पांडे को मैदान में उतारा है। पांडे ने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार ताहिर हुसैन सिद्दीकी को हराया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022कानपुरउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावBJPजेपी नड्डालखनऊयोगी आदित्यनाथYogi Adityanath
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप