लाइव न्यूज़ :

UP Election 2022: SP के दो सूत्र, S से संपत्ति इकट्ठा करना और P से परिवारवादों को सत्ता देना, अमित शाह ने समाजवादी पार्टी पर किया हमला

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 17, 2022 14:35 IST

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) पर उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को चरमराने का आरोप लगाया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राज्य में पांच साल में बदलाव लाने का श्रेय दिया।

Open in App
ठळक मुद्देजिन अपराधियों को योगी आदित्‍यनाथ ने जेल में डाला है उनको जमानत मिल जाएगी।आजम खान, अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी जेल में हैं।सपा और बसपा के 'बबुआ और बुआ' दोनों ने तहस-नहस कर दिया था।

UP Election 2022: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश के शिकोहाबाद में रैली कर सपा पर हमला किया। शाह ने कहा कि सपा कहने के लिए ही समाजवादी पार्टी है। SP के दो सूत्र हैं। S से संपत्ति इकट्ठा करना और P से परिवारवादों को सत्ता देना। जब सपा की सरकार थी, तब अखिलेश के परिवार से 45 लोग अलग-अलग पद पर थे। 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शिकोहाबाद में एक जनसभा में कहा कि अखिलेश कहते थे कि धारा 370 हटेगी तो खूनखराबा होगा, लेकिन एक बार कंकड़ भी नहीं फेंका गया। भाजपा ने उत्तर प्रदेश में 1.41 करोड़ गरीबों के घर में बिजली पहुंचाई है।

अखिलेश बाबू कहते हैं कि अगर उनकी सरकार आएगी तो वह 200 यूनिट बिजली मुफ्त देंगे। अरे अखिलेश भाई आप तो बिजली ही नहीं दे पाते थे, 200 यूनिट की क्या बात करते हो। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत केंद्र सरकार ने किसानों के बैंक खाते में सीधे-सीधे पैसा जमा हुआ है। पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ देश भर के किसानों को मिला।

मैनपुरी को सपा का गढ़ माना जाता है और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी इसी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। करहल क्षेत्र मुलायम सिंह यादव के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र का हिस्‍सा है। शाह ने कहा, "अखिलेश ने केवल सैफई (इटावा में अखिलेश का पैतृक स्थान) परिवार के लिए काम किया और उनके शासन में भ्रष्टाचार की जड़ें गहरी थीं, राज्य का विकास केवल सैफई परिवार के सदस्यों तक ही सीमित था।"

शाह ने कहा, ‘‘जब कोरोना महामारी आयी तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के 80 करोड़ और उत्तर प्रदेश के 15 करोड़ गरीबों को हर महीने पांच किलोग्राम अनाज मुफ्त देने का काम किया और योगी आदित्‍यनाथ ने गेहूं के साथ-साथ नमक, खाने का तेल और दलहन देने का काम करके गरीबों के घर का चूल्हा चालू रखा।’’

मतदाताओं को आगाह करते हुए गृह मंत्री ने सवाल उठाया, ‘‘सपा की सरकार ये कर सकती थी क्या और फिर उन्होंने सपा प्रमुख पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुफ्त अनाज तो छोडि़ए , दो रुपये किलो चावल और गेहूं जो मोदी जी भेजते थे, वे भी अखिलेश बाबू नेपाल में बेच देते थे।’’

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2022उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावअमित शाहयोगी आदित्यनाथसमाजवादी पार्टीबीएसपीअखिलेश यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो