लाइव न्यूज़ :

UP: मुख्तार अंसारी के करीब 11 ठिकानों पर ED ने मारा छापा, सहयोगी और सीए के यहां भी रेड

By आजाद खान | Updated: August 18, 2022 11:55 IST

प्राप्त जानकारी के आधार पर यह बताया जा रहा है कि यह छापेमारी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के करीबियों पर हुई है। बाहुबली नेता के सीए के यहां भी ईडी द्वारा छापा मारा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबाहुबली मुख्तार अंसारी के करीब 11 ठिकानों पर ईडी ने छापा मारा है। यह छापेमारी दिल्ली और उत्तर प्रदेश में मुख्तार अंसारी के करीबियों पर मारी जा रही है। ईडी की एक टीम मुख्तार अंसारी के मुहम्म्मदाबाद वाले घर पर भी गई है।

लखनऊ: बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के ठिकानों पर ईडी की छापेमारी जारी है। बताया जा रहा है कि मुख्तार अंसारी के दिल्ली और उत्तर प्रदेश के करीब 11 ठिकानों पर यह कार्रवाई की जा रही है। ईडी द्वारा यह छापेमारी मुख्तार अंसारी के सहयोगी और उसके सीए के यहां की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार, लखनऊ से ईडी की एक टीम मुख्तार अंसारी के मुहम्म्मदाबाद वाले घर पर भी पहुंची है। आपको बता दें कि जहां-जहां छापेमारी हो रही है, वहां भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है। 

यहां-यहां हुए है छापे

लखनऊ से ईडी की एक टीम ने टाउन हॉल में खान बस सर्विस के मालिक के यहां भी रेड मारा है। यही नहीं सोना का व्यापार करने वाले व्यापारी विक्रम अग्रहरि के यहां भी छापेमारी हुई है। ईडी ने प्रोपर्टी डीलर गणेश दत्त मिश्रा के यहां पर भी रेड मारा है। 

बताया जा रहा है कि जन लोगों पर यह छापेमारी की गई है, वे सब बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी के करीबी है। इन सभी के यहां ईडी भारी पुलिस के साथ पहुंची है और छापेमारी जारी है। 

शत्रु संपत्ति मामले में आरोप तय

आपको बता दें कि आने वाले दिनों में माफिया मुख्तार अंसारी की मुश्किलें और भी बढ़ सकती है। उनके खिलाफ शत्रु संपत्ति मामले में आरोप तय हो चुका है। इस मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट (MP-MLA Court) ने उन पर आरोप तय कर दिए है। वहीं इस मामले में अब अलगी सुनवाई 29 अगस्त को होनी है। 

शत्रु संपत्ति मामले में मुख्तार और उसके बेटे अब्बास अंसारी और उमर अंसारी पर केस दर्ज है। यह मामला हजरतगंज के डालीबाग का है। इस केस को लेखपाल ने दर्ज की है जिसमें उन पर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे है। पुलिस को इस मामले में अब्बास अंसारी की तलाश है जिसके लिए कई टीमें भी बनाई गई है।  

टॅग्स :मुख्तार अंसारीउत्तर प्रदेशलखनऊक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप