लाइव न्यूज़ :

यूपी: लोकसभा चुनाव से पहले योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सुभासपा को लुभाते हुए कहा, "ओमप्रकाश राजभर भाजपा की विचारधारा के ज्यादा नजदीक हैं"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 31, 2023 13:36 IST

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि अगर सुभासपा-भाजपा में समझौता होता है तो दोनों दलों को फायदा होगा। वहीं ओपी राजभर ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन की कोई बात नहीं हुई है, चुनाव के समय बनते समीकरण पर फैसला लिया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव 2024 से पहले योगी सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह ने सुभासपा के डाला दाना दयाशंकर सिंह ने जमकर की सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर की तारीफ, दिया गठबंधन का ऑफर ओपी राजभर ने कहा लोकसभा चुनाव के समय बने समीकरण पर करेंगे कोई फैसला

लखनऊ: योगी आदित्यनाथ सरकार के परिवहन मंत्री और यूपी भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी से नाराज चल रहे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के तारीफ की पुल बांधते हुए कहा कि ओपी राजभर वैचारिक तौर पर भाजपा के ज्यादा नजदीक हैं और भाजपा के साथ आने पर उन्हें कोई परेशानी नहीं होगी।

बीते गुरुवार को मंत्री दयाशंकर सिंह और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर के बीच प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मुलाकात हुई। इस मुलाकात के बाद सिंह ने कहा कि इसमें कोई शक नहीं की राजभर तो हमेशा से विचारधारा के सवाल पर भाजपा के नजदीक रहे हैं क्योंकि भाजपा और सुभासपा दोनों दोनों गरीबों और दलितों के लिए लड़ रहे हैं।

दयाशंकर सिंह और ओपी राजभर ने बैठक के बाद पत्रकारों से बात की और उस दौरान दयाशंकर सिंह ने कहा दोनों दलों का एक साथ रहना फायदेमंद होगा। लेकिन राजभर ने मौजूदा स्थिति में भाजपा के साथ किसी भी तरह से गठबंधन होने की बात से इनकार किया है।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा, "ओम प्रकाश राजभर सदैव भाजपा के प्रिय रहे हैं क्योंकि वो शुरू से ही वितारधारा के मामले में भाजपा के करीब रहे हैं। वह भी भाजपा की तरह गरीबों, पिछड़ों और दलितों की लड़ाई लड़ रहे हैं, इसलिए स्वाभाविक है कि राजभार भाजपा के ज्यादा नजदीक हैं।"

साल 2022 के विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए दयाशंकर सिंह ने आगे कहा कि जब राजभर सपा में थे तब भी वो कहते थे कि सुभासपा प्रमुख गलत रास्ते पर चल रहे हैं। इसके साथ ही दयाशंकर सिंह ने लोकसभा चुनाव के लिए राजभर को भाजपा के पाले में आने का परोक्ष न्योता देते हुए कहा, "ओमप्रकाश राजभर भी हमारी तरह गरीबों, पिछड़ों और दलितों के लिए सोचते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी में यही काम कर रहे हैं। इसलिए सुभासपा को हमारे पक्ष में आना चाहिए।"

दयाशंकर सिंह ने 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा-सुभासपा के बीच होने वाली संभावित गठबंधन पर कहा, "अगर ऐसा कोई समीकरण बनता है तो यूपी की जनता का हित होगा। दोनों दलों का साथ रहना न केवल दलों के लिए बल्कि यूपी की जनता के लिए फायदेमंद होगा और राजनीति संभावनाओं का खेल है। इसलिए पूरी उम्मीद है कि संभावनाएं बन सकती हैं।"

वहीं लोकसभा चुनाव 2024 में भाजपा के साथ लड़ने की संभावना पर ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि फिलहाल तो ऐसी कोई संभावना दिखाई नहीं दे रही है। उन्होंने कहा, "आने वाले निकाय चुनाव हम अपने दम पर लड़ेंगे बाकी जब लोकसभा चुनाव आएगा तो उस समय देखा जाएगा क्या समीकरण बनता है।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024ओम प्रकाश राजभरSuheldev Bharatiya Samaj Partyयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदीसमाजवादी पार्टीSamajwadi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ