लाइव न्यूज़ :

VIDEO: यूपी पुलिस ने अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ के कार्यक्रम में लखनऊ की भीड़ पर किया लाठीचार्ज, शो में हुई चप्पलों की बरसात

By रुस्तम राणा | Updated: February 26, 2024 22:59 IST

उन्मादी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें घंटाघर के पास हुई अराजकता को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी उन पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ द्वारा स्टेज के ऊपर चप्पल-जूते फेंक रहे हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को अपनी फिल्म के प्रचार के तहत अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ पहुंचे थे लखनऊइस दौरान एकत्र हुए हजारों लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ाइसके बाद अभिनेताओं ने निर्धारित समय से काफी पहले ही शो बीच में छोड़ दिया

लखनऊ: सोमवार को अपनी फिल्म के प्रचार के तहत अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को स्टंट करते देखने के लिए हुसैनाबाद में एकत्र हुए हजारों लोगों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का सहारा लेना पड़ा। उन्मादी भीड़ का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें घंटाघर के पास हुई अराजकता को नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी उन पर लाठीचार्ज करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ द्वारा स्टेज के ऊपर चप्पल-जूते फेंक रहे हैं। 

हुसैनाबाद के स्थानीय लोगों और निवासियों ने कहा कि हाथापाई में कुछ लोग घायल भी हुए हैं, हालांकि पुलिस ने इस दावे का खंडन किया है। यह घटना तब हुई जब बॉलीवुड जोड़ी फिल्म की प्रचार गतिविधि के एक हिस्से के रूप में फिल्म का सामान भीड़ में फेंक रही थी, तभी प्रशंसक उग्र हो गए। कार्यक्रम का आयोजन करने वाली पीआर कंपनी के प्रतिनिधि आनंद कृष्णा ने कहा, "प्रशंसकों ने उनकी ओर फेंकी गई वस्तुओं को पकड़ने के लिए हाथापाई की, जिससे उन्हें रोकने वाले बैरिकेड्स टूट गए।" उन्होंने कहा कि किसी को चोट नहीं आई।

आयोजकों में से एक व्यक्ति ने कहा, "अभिनेताओं ने निर्धारित समय से काफी पहले ही शो बीच में छोड़ दिया।" वहीं एक अन्य वीडियो में अनियंत्रित भीड़ को चप्पल फेंकते हुए दिखाया गया और कई लोग घायल हो गए। लेकिन सहायक पुलिस आयुक्त, चौक, राज कुमार सिंह ने कहा, “स्थिति को कुछ ही मिनटों में नियंत्रित कर लिया गया और पुलिस द्वारा कोई लाठीचार्ज नहीं किया गया। क्षेत्र में पूर्ण कानून एवं व्यवस्था बनाए रखी जा रही है।”

टॅग्स :अक्षय कुमारटाइगर श्रॉफउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष