लाइव न्यूज़ :

यूपी: सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- एकल प्रयोग प्‍लास्टिक का इस्‍तेमाल पूरी तरह बंद करें

By भाषा | Updated: October 2, 2019 03:21 IST

योगी ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयन्‍ती की पूर्व संध्‍या पर अवध शिल्‍प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि दो अक्‍टूबर को पूरा देश गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को नमन करेगा। सिंगल यूज प्‍लास्टिक से मुक्ति और पर्यावरण का बचाव करना बापू के सपनों को पूरा करने जैसा होगा।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि एकल प्रयोग वाली प्‍लास्टिक से मुक्ति और पर्यावरण का संरक्षण महात्‍मा गांधी के सपनों को पूरा करने जैसा होगा। उन्‍होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन तथा अन्‍य उत्‍पादों को प्‍लास्टिक के विकल्‍प के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाना चाहिये, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने मंगलवार को कहा कि एकल प्रयोग वाली प्‍लास्टिक से मुक्ति और पर्यावरण का संरक्षण महात्‍मा गांधी के सपनों को पूरा करने जैसा होगा।

योगी ने महात्‍मा गांधी की 150वीं जयन्‍ती की पूर्व संध्‍या पर अवध शिल्‍प ग्राम में आयोजित कार्यक्रम को सम्‍बोधित करते हुए कहा कि दो अक्‍टूबर को पूरा देश गांधी जी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्‍त्री को नमन करेगा। सिंगल यूज प्‍लास्टिक से मुक्ति और पर्यावरण का बचाव करना बापू के सपनों को पूरा करने जैसा होगा।

उन्‍होंने कहा कि मिट्टी के बर्तन तथा अन्‍य उत्‍पादों को प्‍लास्टिक के विकल्‍प के तौर पर इस्‍तेमाल किया जाना चाहिये, ताकि पर्यावरण को बचाया जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी जी के मूल्यों व आदर्शों को अपनाते हुए सरकार ने स्वच्छता पर विशेष बल दिया है।

प्रदेश को स्वच्छ भारत मिशन में सर्वाधिक जनसहभागिता के लिए प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। इस मिशन के तहत प्रदेश में 02 करोड़ 61 लाख शौचालयों का निर्माण कराया गया है।

समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग की नवीन वेबसाइट का लोकार्पण किया गया। इस वेबसाइट की सहायता से जनसामान्य को गो सेवा आयोग के कार्यकलाप के सम्बन्ध में अद्यतन जानकारी सुलभ होगी।

वेबसाइट पर शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष लिंक उपलब्ध करवाया गया है, जिस पर गोपालक तथा गोप्रेमी सूचना व शिकायत प्रदान कर सकते हैं।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशमहात्मा गाँधीलाल बहादुर शास्त्रीउत्तर प्रदेश समाचारयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो