लाइव न्यूज़ :

Lockdown in UP: लॉकडाउन के दूसरे फेज में उत्तर प्रदेश में होगी और सख्ती, सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

By सुमित राय | Updated: April 14, 2020 16:59 IST

उत्तर प्रदेश में अब तक 657 लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और 8 लोगों ने इस महामारी से अपनी जान गंवा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने का स्वागत किया है।योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि लॉकडाउन को उत्तर प्रदेश में सख्ती से लागू किया जाएगा।

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में लागू लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीएम द्वारा लॉकडाउन बढ़ाने का स्वागत किया है और इसे कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) अवनीश अवस्थी ने बताया, "उत्तर प्रदेश सीएम ने पीएम द्वारा लॉकडाउन को बढ़ाने का स्वागत किया है, उन्होंने कहा कि लॉकडाउन को यूपी में सख्ती से लागू किया जाएगा और प्रदेश में समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए चिकित्सा की आपातकालीन सेवाओं को शुरू किया जाएगा।"

उन्होंने आगे बताया, "उत्तर प्रदेश सीएम ने कहा कि प्रदेश में किसानों की फसल की कटाई की जा रही है। अनाज को बाजार तक पहुंचने में समस्या नहीं आनी चाहिए यह सुनिश्चित किया जाएगा। निशुल्क राशन वितरण की भी समीक्षा का निर्णय लिया गया है।"

लॉकडाउन उल्लंघन पर अवनीश अवस्थी ने बताया, "लॉकडाउन के उल्लंघन के लिए 17585 एफआईआर दर्ज की गई हैं और 22632 वाहन जब्त किए गए हैं। फर्जी समाचार फैलाने के खिलाफ कार्रवाई में 12 टिकटॉक, 7 फेसबुक, 2 ट्विटर और 1 व्हाट्सएप अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं।"

उत्तर प्रदेश के प्रधान सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बताया, "उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामलों की संख्या 657 पहुंच गई हैं, जिनमें से 49 लोग ठीक हो चुके है और 8 मरीजों की मौत हो चुकी है।"

देशभर में कोरोना वायरस की चपेट में अब तक 10363 लोग आ चुके हैं, जिसमें से 339 लोगों ने अपनी जान गंवा दी है और 1035 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में अभी कोरोना वायरस के 8988 एक्टिव केस हैं। दुनियाभर में कोरोना से संक्रमण के 19.3 लाख मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 1.19 लाख लोग अपनी जान गंवा चुके हैं और 4.53 लाख लोग ठीक भी हुए हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरस लॉकडाउनउत्तर प्रदेश में कोरोनाकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप