लाइव न्यूज़ :

'यूपी में किसी ने दंगा किया तो उसकी सात पीढ़ियां भी भरपाई नहीं कर पाएंगी', योगी आदित्यनाथ बोले- राज्य की पहचान अब माफिया नहीं, महोत्सव हैं

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: March 29, 2023 20:35 IST

सीएम योगी ने कहा कि यह वही प्रदेश है जहां पहले त्योहार आते ही दंगों के भय से लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। वर्तमान में नवरात्र व रमजान एक साथ चल रहे हैं लेकिन कहीं भी कोई हलचल नहीं है। आज उत्साह व उमंग के साथ हर पर्व व त्यौहार मनाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश की पहचान अब माफिया नहीं, महोत्सव हैं - योगी आदित्यनाथआज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता - योगी आदित्यनाथअगर दंगा किया तो सात पीढ़ियां भी उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगी - योगी आदित्यनाथ

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार, 29 मार्च को अपने गृह जनपद गोरखपुर में थे। यहां यूपी के सीएम ने कई योजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण किया। गोरखपुर के चिल्लूपार विधान सभा क्षेत्र स्थित भरौली में बाबू आर.एन. सिंह डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण करने के बाद सीएम योगी ने एक सभा को भी संबोधित किया और प्रदेश से अपराध और अपराधियों को खत्म करने की बात फिर दोहराई।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "आज उत्तर प्रदेश में कोई दंगा नहीं कर सकता, दंगाइयों को ज्ञात है कि अगर दंगा किया तो सात पीढ़ियां भी उसकी भरपाई नहीं कर पाएंगी। प्रदेश में अब अपराधियों का महिमा-मंडन नहीं, देवस्‍थलों का सौंदर्यीकरण व आस्था का सम्मान होता है। पिछली सरकारों में हमारे सांस्कृतिक मूल्यों की अनदेखी होती थी, लेकिन आज नए उत्तर प्रदेश में धर्म, आस्था व सनातन संस्कृति के गौरव का पुनरुत्थान हो रहा है। प्रयागराज, मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी जैसे जनपदों में भजन स्थलों का हो रहा निर्माण इसका जीवंत प्रमाण है। यूपी एक ओर आधुनिकता से कदम-ताल मिला रहा है, तो दूसरी ओर अपने सनातन मूल्यों को संरक्षित भी कर रहा है।"

योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक चेतना की प्रतीक धरा उत्तर प्रदेश की पहचान अब माफिया नहीं, महोत्सव हैं। आज हर धर्म, हर वर्ग के लोग अपने पर्व और उत्सव पूरे उत्साह, उमंग व हर्ष के साथ मना रहे हैं। अब उ.प्र. निवेशकों के महाकुंभ, दीपोत्सव, रंगोत्सव जैसे महोत्सवों की धरा है। यहां मंदिरों में अष्टमी को दुर्गा सप्तशती, नवमी को अखंड रामायण के पाठ हो रहे हैं।"

इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने कुशीनगर जिले को सौगात देते हुए उन्होंने 451 करोड़ रुपये की लागत वाली 106 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। यहा सीएम योगी ने कहा, "यह वही प्रदेश है जहां पहले विकास का पैसा चंद लोगों की जेब में चला जाता था। यहां तक कि राशन भी चंद लोगों की जेब में ही जाता था। पर्व-त्योहार आते ही दंगों के भय से लोग घरों से बाहर नहीं निकलते थे। शासन-प्रशासन पर्वों को प्रतिबंधित कर देता था। आज उत्साह व उमंग के साथ हर पर्व व त्यौहार मनाए जा रहे हैं। वर्तमान में नवरात्र व रमजान एक साथ चल रहे हैं लेकिन कहीं भी कोई हलचल नहीं है।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशगोरखपुरसमाजवादी पार्टीBJPup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?