लाइव न्यूज़ :

दिवाली पर अयोध्या में भगवान राम की मूर्ति की घोषणा, सीएम योगी बोले- मंदिर था और मंदिर रहेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2018 14:38 IST

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दीपोत्सव आयोजन के दौरान फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के साथ ही एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनवाने का ऐलान भी किया था।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिवाली के मौके पर अयोध्या में भगवान राम की एक विशाल मूर्ति बनाने की घोषणा की है। इस खबर की चर्चा सोशल मीडिया पर पहले से थी लेकिन सीएम योगी ने सात नवम्बर को इस खबर की पुष्टि कर दी है। भगवान श्री राम की यह मूर्ति 151 मीटर ऊंची बनने वाली है। 

भगवान श्री राम की इस 151 मीटर ऊंची बनने वाली मूर्ति के लिए सरयू नदी के पास वाली जगह का चुनाव किया गया है। सीएम योगी ने कहा, भगवान श्री राम की दर्शनीय मूर्ति स्थापित हो, जो यहां अयोध्या की पहचान बन सके। हम वो सारी व्यवस्थाएं भी कराएंगे, जिससे आस्था की पहचान भी हो और अयोध्या की पहचान भी हो। 

सीएम योगी ने कहा- राम मंदिर का निर्माण में कोई संशय नहीं है

सीएम योगी ने यहां राम मंदिर पर भी बात की, उन्होंने कहा, इसका समाधान जल्द होगा। राम मंदिर सदियों से यहां था और यहीं रहेगा।  योगी ने यहां संतों द्वारा दबाव बनाए जाने की बात पर कहा, राज्य के सभी संत उनके साथ हैं। सीएम योगी ने कहा इसमें कोई दोराय नहीं है कि वहां मंदिर था और मंदिर वहीं रहेगा। भव्य मंदिर के निर्माण के लिए जल्द ही संवैधानिक तरीके से फैसला आएगा। 

अयोध्या में सीएम योगी बुधवार को हनुमान मंदिर में भी पूजा करने गए थे।

फैजाबाद का नाम अब अयोध्या 

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को दीपोत्सव आयोजन के दौरान फैजाबाद का नाम अयोध्या करने के साथ ही एयरपोर्ट और मेडिकल कॉलेज बनवाने का ऐलान भी किया। जिसका नाम भी राम राज्य पर ही आधारित होगा। सीएम योगी ने आयोजित ‘दीपोत्सव’ में अयोध्या के विकास की भी बात कही थी। 

3 लाख दीये जलाकर बना गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

अयोध्या के दीपोत्सव में 3, 01,152 दीये जलाकर नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है। जिसका नाम गिनेस बुक में दर्ज हुआ है। दीपोत्सव कार्यक्रम के तहत अयोध्या में 3 लाख से अधिक दीये जलाकर वर्ल्ड रेकॉर्ड बनाने की तैयारी पहले से ही शुरू हो गई थी। भगवान राम की जन्मभूमि अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिवाली का खास आयोजन किया गया था। पूरा अयोध्या दिये जगमग हो उठा है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथअयोध्याराम मंदिरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र