लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना का नया वेरिएंट मिलने पर योगी सरकार अलर्ट, उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को दिए निर्देश

By रुस्तम राणा | Updated: December 22, 2022 14:12 IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोरोना के हर सकारात्मक मामले की जीनोम अनुक्रमण करने का भी निर्देश दिया। साथ ही उन्हें कोरोना जाँच और एहतियाती खुराक की गति बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड-19 को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कीइस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कहा उन्होंने अधिकारियों को कोविड के हर सकारात्मक मामले की जीनोम अनुक्रमण करने का भी निर्देश दिया

लखनऊ: देश में कोविड-19 का नया वेरिएंट मिलने के बाद उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को कोविड-19 को लेकर टीम-9 के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से भीड़ और सार्वजनिक स्थानों पर मास्क के उपयोग के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए कहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड के हर सकारात्मक मामले की जीनोम अनुक्रमण करने का भी निर्देश दिया। साथ ही उन्हें कोरोना जाँच और एहतियाती खुराक की गति बढ़ाने के लिए भी निर्देश दिया गया है। इस उच्च स्तरीय बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ के अलावा ड‍िप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक सह‍ित अन्‍य मंत्री भी शामिल हुए। 

बता दें कि दुनियाभर में कोरोना वायरस एक फिर से लोगों को अपनी चपेट में ले रहा है। विभिन्न देशों में एक सप्ताह से कोविड के नए केस में बढ़ोतरी देखी जा रही है हालां, लेकिन उत्तर प्रदेश में स्थिति सामान्य है। दिसम्बर माह में प्रदेश की कोविड पॉजिटिविटी दर 0.01% रही है। वर्तमान में कुल एक्टिव केस की संख्या 62 है। विगत 24 घंटों में 27,208 हजार टेस्ट किए गए और एक भी नए मरीज की पुष्टि नहीं हुई। इसी अवधि में 33 लोग उपचारित होकर कोरोना मुक्त भी हुए।

बैठक के दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि, पीएम मोदी के मार्गदर्शन में कोविड से बचाव के लिए ट्रेस, टेस्ट, ट्रीटमेंट और टीका की रणनीति सफल सिद्ध हुई है। संभव है आने वाले कुछ दिनों में नए केस में बढ़ोतरी हो, ऐसे में हमें अलर्ट रहना होगा। 

अधिकारियों से उन्होंने कहा कि यह समय घबराने का नहीं, सतर्क और सावधान रहने का है। कोविड प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन करना होगा। उन्होंने कहा कि अस्पतालों, बस, रेलवे स्टेशन, बाजारों जैसे भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क लगाए जाने के लिए लोगों को जागरूक करें। सूबे के मुखिया ने अधिकारियों से पब्लिक एड्रेस सिस्टम को एक्टिव करने के लिए कहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियायोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन