लाइव न्यूज़ :

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतन चौहान के निधन पर जताया गहरा शोक, गुरुग्राम के अस्पताल में थे भर्ती

By अनुराग आनंद | Updated: August 16, 2020 18:26 IST

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते इस पूर्व क्रिकेटर को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सरकार के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान का निधन।कोरोना संक्रमण में पॉजिटिव आने के बाद 73 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा।कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद किडनी और ब्‍लड प्रेशर की समस्‍या से जूझ रहे थे।

लखनऊ: पूर्व भारतीय क्रिकेटर व यूपी सरकार के मंत्री चेतन चौहान का 73 साल की उम्र में निधन हो गया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने चेतन चौहान के निधन पर गहरा शोक जताया है। 

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान 12 जुलाई को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके चलते इस पूर्व क्रिकेटर को लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यहां स्थिति गंभीर होने के बाद इन्हें बाद में उन्हें मेदांता शिफ्ट किया गया। भारत के लिए 40 टेस्ट खेलने वाले चौहान के परिवार में पत्नी और बेटा विनायक है। विनायक मेलबर्न से शाम तक पहुंचेंगे।

उनके भाई पुष्पेंद्र चौहान ने कहा, ‘‘मेरे बड़े भाई चेतन चौहान बीमारी से लड़ते हुए आज हमें छोड़कर चले गये। मैं उन सभी का शुक्रिया करना चाहूंगा जिन्होंने उनके ठीक होने के लिये प्रार्थना की। उनका बेटा विनायक किसी भी समय पहुंच जायेगा और फिर हम उनका अंतिम संस्कार करेंगे। ’’ 

इलाज के दौरान किडनी और ब्लड प्रेशर से जुड़ी समस्याएं

कोरोना संक्रमण के इलाज के दौरान चेतन चौहान को किडनी और ब्‍लड प्रेशर की दिक्कतें आने लगीं, जिसके बाद उन्‍हें 14 अगस्त की रात वेंटिलेटर के पर शिफ्ट कर दिया गया था। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय था।

भारत के लिए खेले 47 मुकाबले

चौहान ने भारत की ओर से 1969 से 1978 के बीच 40 टेस्ट में 2084 रन बनाए। इस दौरान उनका औसत 31.57 जबकि सर्वश्रेष्ठ स्कोर 97 रन रहा। उन्होंने सात एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में 153 रन भी बनाए।

सुनील गावस्कर के साथ खूब जमी जोड़ी

चेतन चौहान और सुनील गावस्कर की सलामी जोड़ी काफी सफल रही। दोनों ने 1970 के दशक में 10 बार शतकीय साझेदारी की और मिलकर तीन हजार से अधिक रन बनाए। चौहान ने घरेलू क्रिकेट में दिल्ली और महाराष्ट्र की ओर से खेलते हुए काफी रन बनाए। चेतन चौहान दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ में भी विभिन्न पदों पर रहे और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम के मैनेजर भी थे ।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशक्रिकेट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्रिकेटक्या BCCI आईपीएल को हर सीज़न में 74 से बढ़ाकर 94 मैच करने का बना रहा है लक्ष्य? चेयरमैन अरुण धूमल ने दिया जवाब

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्रिकेटSRH का तूफान, KKR को 65 रन से हराकर मचाया धमाल

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी