लाइव न्यूज़ :

यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर से पक्षी टकराया, कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2022 11:23 IST

मख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हेलीकॉप्टर की रविवार को इमरजेंसी लैंडिग करानी पड़ी। इस दौरान सीएम योगी भी हेलीकॉप्टर में मौजूद थे। वाराणसी से लखनऊ के लिए रवानगी के दौरान ये वाकया हुआ।

Open in App

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर रविवार को वाराणसी से उड़ान भरने के बाद किसी पक्षी से टकरा गया जिससे उसे यहां आपात स्थिति में उतारना पड़ा। वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर के यहां से उड़ान भरते ही कोई पक्षी उससे टकरा गया, जिससे हेलीकॉप्टर को उतारना पड़ा।

उन्‍होंने बताया कि मुख्यमंत्री अब राजकीय विमान से लखनऊ रवाना होंगे। योगी शनिवार को अपने दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे थे और शाम को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। इससे पूर्व मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ विकास कार्यों को लेकर बैठक भी की।

सामने आई जानकारी के अनुसार उड़ान के 5 मिनट बाद ही चॉपर को वापस लैंड कराया गया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को कड़ी सुरक्षा के बीच वापस सर्किट हाउस ले जाया गया। सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से वह बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए निकले। सीएम के चॉपर ने सुबह 9:12 पर उड़ान भरा था और पांच मिनट बाद 9:17 पर उसकी आपात लैंडिंग कराई गई। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतयूपी पंचायत चुनाव का इंतजार कर रहे करोड़ों को तोहफा, 12 प्रस्ताव को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा