लाइव न्यूज़ :

यूपी बजट: योगी सरकार ने पेश किया 33789.54 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट

By राजेंद्र कुमार | Updated: December 5, 2022 16:43 IST

राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 33789.54 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में बजट में नई योजनाओं के लिए 14000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 296 करोड़ का प्रावधान भी बजट में किया गयाअनुपूरक बजट में नई योजनाओं पर 14 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगेआठ माह पहले योगी सरकार लायी थी 6,15,518.97 लाख करोड़ का बजट

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने सोमवार को सदन में अनुपूरक बजट पेश कर दिया। 33789.54 करोड़ रुपए के अनुपूरक बजट में नई योजनाओं पर 14 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। निकाय चुनावों के मद्देनजर अनुपूरक बजट में सड़क निर्माण और नागरिक सुविधाओं को बेहतर करने के लिए भी धनराशि माँगी गई है। इसके अलावा अगले वर्ष फरवरी में आयोजित होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए 296 करोड़ का प्रावधान भी बजट में किया गया है।

राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 33789.54 करोड़ रुपए का अनुपूरक बजट पेश किया। इस अनुपूरक बजट में बजट में नई योजनाओं के लिए 14000 करोड़ रुपये का प्रस्ताव किया गया है। इसके साथ ही इसमें स्टार्टअप व इन्क्यूबेटर के लिए 100 करोड़, प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना के लिए 200 करोड़ रुपये, स्मार्ट सिटी परियोजना के लिए 899 करोड़ आवंटित किए गए हैं।

सबसे ज्यादा 8000 करोड़ रुपए की राशि का आवंटन औद्योगिक विकास प्राधिकरणों को निजी इंडस्ट्रियल पार्क व हब के तौर पर विकसित करने के लिए प्राविधानित किया गया है। नगर विकास विभाग की स्वच्छ भारत मिशन, अमृत योजना, स्मार्ट सिटी व प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए राज्यांश संबंधी मांगें भी उससे की गई है और पीडब्ल्यूडी ने सड़कों के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए करीब 2000 करोड़ रुपये मांगे हैं।

सिंचाई विभाग ने कंप्यूटराइजेशन के लिए और युवाओं के लिए निशुल्क टैबलेट व स्मार्ट फोन के लिए भी बजट में धनराशि देने का प्रावधान किया गया है। गौरतलब है कि इस वर्ष दोबारा यूपी की सत्ता में आने के बाद योगी सरकार ने 26 मई 2022 को यूपी का आम बजट 6,15,518.97 लाख करोड़ रुपये का पेश किया था। 

अब 15 जनवरी के पहले यूपी में शहरी नगर निकाय के चुनाव होने है। ऐसे में सड़क, बिजली, पानी जैसी नगरी सुविधाओं में इजाफा करने के लिए सरकार को धन की आवश्यकता थी। इसके अलावा अगले वर्ष होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के लिए भी सरकार को धन चाहिए था।

राज्य के वित्त मंत्री और वित्त विभाग के अफसरों के अनुसार, प्रदेश के आम बजट के बाद प्रदेश के विकास संबंधी योजनाओं में फंड की होने वाली कमी का आकलन करते हुए अनुपूरक बजट लाया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशयूपी बजट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी