लाइव न्यूज़ :

UP BSP MAYAWATI: भतीजा के बाद भाई पर गाज?, 72 घंटे में एक और उलटफेर, मायावती क्यों ले रहीं ताबड़तोड़ फैसले

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 5, 2025 16:09 IST

UP BSP MAYAWATI: आनन्द कुमार पहले की ही तरह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देउप्र के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है।मायावती ने 72 घंटे के भीतर ही अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर तीन पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी है।

लखनऊः  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष मायावती ने अपने छोटे भाई आनन्द कुमार के स्थान पर दल के वरिष्ठ नेता रणधीर बेनीवाल को पार्टी के राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी दी है। मायावती ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बुधवार को यह ऐलान करते हुए कहा, "काफी लम्बे समय से निस्वार्थ सेवा व समर्पण के साथ कार्यरत बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आनन्द कुमार, जिन्हें अभी हाल ही में नेशनल कोआर्डिनेटर (राष्ट्रीय समन्वयक) भी बनाया गया था, ने पार्टी के हित के मद्देनज़र एक पद पर रहकर कार्य करने की इच्छा व्यक्त की है, जिसका स्वागत है।"

मायावती ने आगे कहा, "ऐसे में आनन्द कुमार पहले की ही तरह बसपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर रहते हुए सीधे मेरे दिशा-निर्देशन में पूर्ववत अपनी ज़िम्मेदारियों को निभाते रहेंगे। अब उनकी जगह उप्र के ज़िला सहारनपुर निवासी रणधीर बेनीवाल को नेशनल कोआर्डिनेटर की नई ज़िम्मेदारी दी गयी है।"

उन्होंने कहा, "इस प्रकार, अब रामजी गौतम, राज्यसभा सासंद व रणधीर बेनीवाल ये दोनों बीएसपी नेशनल कोआर्डिनेटर के रूप में सीधे तौर पर मेरे दिशा-निर्देशन में देश के विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारियों को संभालेंगे। पार्टी को उम्मीद है कि ये लोग पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।"

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती ने 72 घंटे के भीतर ही अपने भाई आनंद कुमार को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया। अब उन्होने सहारनपुर के रहने वाले रणधीर बेनीवाल को नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त है। मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर तीन पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी है।

सहारनपुर के रहने वाले रणधीर बेनीवाल को पार्टी का नया नेशनल कोऑर्डिनेटर नियुक्त किया गया है। फैसले को लेकर मायावती ने कहा कि अब बसपा के राज्यसभा सांसद रामजी गौतम और रणधीर बेनीवाल, दोनों पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर के रूप में उनके निर्देशन में विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

बुधवार को मायावती द्वारा लिए गए फैसले को लेकर अब यह भी कहा जा रहा है कि पहले अपने भतीजे आकाश आनंद और फिर अपने भाई आनंद कुमार के खिलाफ लिए गए एक्शन से यह साफ हो गया कि मायावती खुद ही पार्टी में अधिक सक्रिय भूमिका निभाएंगी। अब वह पार्टी संगठन को मजबूत करने में जुटेंगी।

अभी मायावती ने खुद को रैलियों और सार्वजनिक सभाओं को संबोधित करने तक सीमित कर रखा था। अब मायावती खुद कार्यकर्ताओं को प्रेरित करने के साथ ही आगामी चुनावी लड़ाई की कमान भी संभालेंगी. इसके लिए वह फील्ड पर भी दिखाई देंगी. बसपा के लगातार घट रहे जनाधार को बढ़ाने का प्रयास करेंगी।

टॅग्स :मायावतीबीएसपीउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारत अधिक खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए