लाइव न्यूज़ :

महंगाई, बेरोजगारी और विनिवेश को लेकर मोदी सरकार पर हमला, भाजपा सांसद वरुण गांधी बोले-हर चीज बिकेगी तब देश का क्या होगा...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: January 6, 2022 14:10 IST

भाजपा सांसद वरुण गांधी ने महंगाई और बेरोजगारी एवं विनिवेश को लेकर मोदी सरकार पर हमला किया। बीजेपी पर लगातार हमला कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश इस समय संकट में है, महंगाई आसमान छू रही है।निजीकरण के नाम पर महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचा जा रहा है।बेरोजगारी तेजी से बढ़ती जा रही है।

पीलीभीतः भाजपा सांसद वरुण गांधी ने फिर से मोदी सरकार पर हमला किया। महंगाई और बेरोजगारी को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर निशाना साधते हुए वरुण गांधी ने कहा कि निजीकरण के नाम पर देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को बेचा जा रहा है।

अपने निर्वाचन क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे पर आए वरुण गांधी ने इस बात पर जोर दिया कि देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है और कहा कि महंगाई आसमान को छू रही है और बेरोजगारी तेजी से बढ़ रही है। देश के महत्वपूर्ण संसाधनों को निजीकरण के नाम पर बेचा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सोचो कि जब सब कुछ बिक जाएगा तो देश का क्या होगा। सांसद ने पीलीभीत के करीब 18 गांवों का दौरा किया। निर्वाचन क्षेत्र के लोगों को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा कि भ्रष्ट राजनीति से अवगत होने की जरूरत है। आज की राजनीति स्वार्थ और भ्रष्टाचार से भरी है। देश की चिंता करो, ईमानदार लोगों को राजनीति में लाओ। ऐसे नेताओं को चुनो जो तुम्हारे दुख को अपना समझकर दूर करेंगे।

अपने दो दिवसीय जनपद दौरे पर बुधवार को पीलीभीत पहुंचे वरुण के स्थानीय निजी सचिव की ओर से जारी बयान के अनुसार सांसद ने अमरिया ब्लॉक के करीब डेढ़ दर्जन गांवों का भ्रमण किया और कोरोना व ओमीक्रोन महामारी के प्रति लोगों को जागरूक किया।

वरुण ने कहा, ‘‘ कोरोना और ओमीक्रोन महामारी की तरह आपको भ्रष्ट राजनीति के प्रति भी जागरूक होने की ज़रूरत है। आज राजनीति स्वार्थ और भ्रष्टाचार से लिप्त है। देश की चिंता करिए, राजनीति में ईमानदार लोगों को लाइये। ऐसे नेताओं को चुनिए जो आपके कष्ट को अपना कष्ट मानकर दूर करें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ वह चाहते हैं कि आम आदमी को समान अधिकार और न्याय मिले, घर-घर खुशहाली आये।’’

वरुण गांधी ने ट्वीट किया था कि ''रात में कर्फ्यू लगाना और दिन में रैलियों में लाखों लोगों को बुलाना - यह सामान्य जनमानस की समझ से परे है।'' इसी ट्वीट में उन्होंने कहा] ''उत्तर प्रदेश की सीमित स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के मद्देनजर हमें ईमानदारी से यह तय करना पड़ेगा कि हमारी प्राथमिकता भयावह ओमीक्रोन के प्रसार को रोकना है अथवा चुनावी शक्ति प्रदर्शन।''

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाववरुण गांधीनरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथलखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप