लाइव न्यूज़ :

UP: योगी के विधायक ने दिया विवादित बयान, कहा- अधिकारियों और कर्मचारियों से अच्छी तो वेश्याएं हैं

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 6, 2018 09:30 IST

यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के विधायकों के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। विवादित बयान देने वालों की लिस्ट नें सबसे ऊपर नाम बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ही आता है।

Open in App

लखनऊ, 6 जून: यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ के विधायकों के विवादित बयान थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। विवादित बयान देने वालों की लिस्ट नें सबसे ऊपर नाम बीजेपी विधायक सुरेंद्र सिंह का ही आता है। अपने बड़बोले अंदाज में एक बार फिर से उन्होंने विवादित बयान दिया है। विधायक सुरेंद्र सिंह ने अब अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वेश्याओं से करते हुए एक और विवादास्पद बयान दे दिया है।

खबर के अनुसार एक कार्यक्रम में पहुंचे विधायक ने अधिकारियों और कर्मचारियों की तुलना वैश्याओं से करते हुए कहा है कि इन अधिकारियों और कर्मचारियों से तो अच्छी वेश्याएं हैं जो पैसा लेकर नाचने के लिए तैयार हो जाती हैं, लेकिन सरकारी कर्मचारी और अधिकारी तो पैसा लेकर भी काम नहीं करते। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी कहा कि  अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी घूस मांगता है तो उनको घूसा मारो और नहीं मानता है तो जूता मारो। योगी के ये विधायक तहसील कार्यालय पर समाधान दिवस के दिन भ्रष्टाचार के खिलाफ पैदल मार्च निकालकर जनता को संबोधित करने पहुंचे थे जहां ये बयान दिया है।

पहले भी दिए हैं विवादित बयान

 इससे पहले उन्नाव गैंगरेप मामले पर उन्होंने  आरोपी विधायक कुलदीप सिंह सेंगर का बचाव किया और  कहा था कि 'कोई भी तीन बच्चों की मां के साथ रेप नहीं कर सकता, ये संभव नहीं है ये उनके खिलाफ महज एक साजिश है।  

इतना ही नहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सुरेंद्र सिंह ने अप्रैल माह में शूर्पणखा बताया था।सुरेंद्र सिंह ने अपने भाषण में कहा था कि ममता बनर्जी शूर्पणखा की भूमिका में हैं, ध्यान रखिएगा कि शूर्पणखा का अंत करने वाला लक्ष्मण पैदा हो गया है, पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी शूर्पणखा की नाक काटेगी और इस सबमें कांग्रेस पार्टी रावण की भूमिका निभा रही है। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप