लखनऊः भारतीय जनता पार्टी ने तैयारी शुरू कर दी है। उत्तर प्रदेश चुनाव 2027 में है और भाजपा ने जिलाध्यक्ष के साथ तैयारी शुरू कर दी। भाजपा ने 14 जिलों के जिलाध्यक्ष की घोषणा की है। इस सूची में 7 सामान्य और 6 पिछड़े वर्ग से हैं। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष चुनाव होगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री और यूपी भाजपा चुनाव अधिकारी महेंद्र नाछ पांडेय ने घोषणा की। मेरठ में हरवीर पाल, हापुड़ में कविता माधरे, फिरोजाबाद में उदय प्रताप सिंह, हाथरस में प्रेम सिंह कुशवाहा, अलीगढ़ महानगर में राजीव शर्मा, एटा में प्रमोद गुप्ता और अलीगढ़ में कृष्ण पाल सिंह लाला पर दांव लगाया गया है।
यूपी भाजपा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा है कि सभी को बधाई। संगठन पर्व के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के जिला अध्यक्षों के निर्वाचन के क्रम में निम्न जिलाध्यक्षों के निर्वाचन की घोषणा की जाती है। आप सभी को हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।