लाइव न्यूज़ :

UP Elections 2022: चुनाव आयोग से बीजेपी की शिकायत, बुर्के की आड़ हो रही है फर्जी वोटिंग

By रुस्तम राणा | Updated: February 14, 2022 17:55 IST

केंद्रीय मंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा, उत्तर प्रदेश में महिलाओं को बुर्का में बूथों पर जाने और बिना पहचान दिखाए मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। हमने इस मामले में चुनाव आयोग को जानकारी दी है और फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देफर्जी वोटिंग को रोकने के लिए BJP ने EC से कदम उठाने का आग्रह कियाकांग्रेस पर लगाया पंजाब में चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप

UP Assembly Elections 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी है। चुनाव के बीच भारतीय जनता पार्टी ने यह आरोप लगाया है कि पोलिंग बूधों में बुर्का की आड़ में फर्जी वोटिंग की जा रही है। इस संबंध में सत्तारूढ़ दल ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की है।

चुनाव आयोग के अधिकारियों से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा, उत्तर प्रदेश में, सपा, बसपा और कांग्रेस कोशिश कर रही है कि मुस्लिम महिलाओं को वोट न दिया जाए। महिलाओं को बुर्का में बूथों पर जाने और बिना पहचान दिखाए मतदान करने के लिए कहा जा रहा है। हमने इस मामले में चुनाव आयोग को जानकारी दी है और फर्जी वोटिंग को रोकने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया है। 

मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा, "हाल ही में एक कांग्रेस नेता ने कहा कि एक हिंदू पंजाब का सीएम कभी नहीं बन सकता। ये चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश है। हमने इस मामले में शिकायत दर्ज कराई है।" उन्होंने मांग की है कि चुनाव में पर्याप्त अब्ज़र्वर और फोर्स लगाई जाए।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के  दूसरे चरण की वोटिंग हो रही है। इस चरण में सूबे के 9 जिलों की 55 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहे हैं। दूसरे चरण में कुल 586 उम्मीदवार मैदान में हैं और 2,01,42,441 मतदाता इन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। दूसरे चरण मतदान बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर, बदायूं, सहारनपुर और सम्भल जिले की सीटों में मतदान प्रक्रिया जारी है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावमुख्तार अब्बास नक़वीECI
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपीएम मोदी और चुनाव आयोग के खिलाफ AI वीडियो को लेकर X प्लेटफॉर्म के खिलाफ मामला दर्ज, VIDEO

भारतसमाजवादी पार्टी का मतलब महिलाओं की सुरक्षा को खतरे में डालना?, केशव प्रसाद मौर्य ने कहा-2027 में अखिलेश यादव होंगे साफ?, वीडियो

भारतबसपा संस्थापक कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न दिया जाए?, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लिखा पत्र, यूपी चुनाव 2027 पर कांग्रेस की नजर?

भारतउत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027ः कांशीराम की विरासत?, मायावती, अखिलेश यादव, राहुल गांधी और सीएम योगी में सियासी जंग तेज

भारतWest Bengal Assembly Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव अगले महीने 2 चरणों में होने की संभावना

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव