लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश उपचुनाव में इन 8 सीटों के नतीजे घोषित, देखें बीजेपी, सपा और अपना दल ने कहां मारी बाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 24, 2019 17:14 IST

उत्तर प्रदेश में हुये उपचुनाव में वोटों की गिनती अपने अंतिम दौर में है। कुछ सीटों के नतीजे भी आ गये हैं और शेष बची सीटों के परिणाम भी जल्द ही आ जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देलखनऊ कैंट सीट से बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी काफी बड़े वोटों से जीते।जैदपुर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के गौरव कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी अंबरीष को 4165 वोटों से हराया।

उत्तर प्रदेश में हुये उपचुनाव के नतीजे आने शुरू हो गये हैं। अभी तक 7 सीटों के नतीजे आ गये हैं। गंगोह, रामपुर, इगलास, लखनऊ कैंट, गोविंदनगर, प्रतापगढ़ और जैदपुर के नतीजे घोषित हो गये। गंगोह से बीजेपी के कीरत सिंह 5419 वोट से जीते। दूसरे नंबर पर कांग्रेस के नोमान मसूद रहे।

लखनऊ कैंट सीट से बीजेपी के सुरेश चंद्र तिवारी काफी बड़े वोटों से जीते। सुरेश 35428 वोटों से जीत दर्ज की। इस सीट पर सपा के मेजर आशीष चतुर्वेदी दूसरे नंबर पर रहे।इगलास सीट से बीजेपी के रामकुमार सहयोगी को जीत मिली। दूसरे नंबर पर बसपा के अभय कुमार रहे। दोनों के बीच 25937 वोटों का अंतर रहा।रामपुर सीट से सपा प्रत्याशी तजीन फातिमा ने जीत दर्ज की। तजीन वरिष्ठ सपा नेता आजम खान की पत्नी हैं। इन्होंने बीजेपी के भरत भूषण को 7716 मतों से हराया। आजम खान के दबदबे वाली रामपुर की सीट पर भाजपा के साथ-साथ सपा की भी प्रतिष्ठा का सवाल भी बनी हुयी थी। आजम के खिलाफ भ्रष्टाचार तथा कई अन्य आरोपों में ताबड़तोड़ मुकदमे दर्ज किए जाने का मुद्दा उठाते हुए सपा ने एक अभियान चलाया था। जिस तरीके से एक  के बाद एक उन पर मुकदमें दर्ज हुए और पूछताछ हुई उससे बाद से माना जा रहा था कि चुनाव परिणाम ही यह बताएंगे की जनता को उनपर विश्वास है या नहीं।

जैदपुर सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के गौरव कुमार ने बीजेपी प्रत्याशी अंबरीष को 4165 वोटों से हराया। गौरव को कुल  78,172 वोट मिले, जबकि अम्बरीश ने 74,007 वोट हासिल किये। कांग्रेस के तनुज पुनिया 43,983 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे। सपा ने यह सीट भाजपा से छीनी है। यह सीट भाजपा विधायक उपेन्द्र रावत के बाराबंकी से सांसद चुने जाने के बाद उनके इस्तीफे के कारण रिक्त हुई थी। जैदपुर क्षेत्र सपा के छत्रप बेनी प्रसाद वर्मा का गढ़ रहा है।

गोविंदनगर सीट से बीजेपी के सुरेंद्र मैथानी चुनाव जीते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार सुरेंद्र ने कांग्रेस प्रत्याशी करिश्मा ठाकुर को 21244 वोटों से हराया।

प्रतापगढ़ सीट से अपना दल प्रत्याशी राजकुमार पाल ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। यहां से सपा के ब्रिजेश वर्मा दूसरे नंबर पर रहे।

टॅग्स :असेंबली इलेक्शन 2019विधानसभा चुनावउत्तर प्रदेशसमाजवादी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल