लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज के इस होटल में पाकिस्तानियों के लिए हमेशा रहेंगे दरवाजे बंद, पुलवामा हमले के बाद खाई थी नो एंट्री की कसम

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 9, 2019 16:14 IST

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग के मशहूर होटल मिलन ने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया है। होटल ने पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन की है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक मशहूर होटल ने पाकिस्तानियों को कभी कमरा किराए पर न देने का फैसला लिया है।मैनेजर ने बताया कि पुलवामा आतंकी हमले बाद होटल ने विरोध स्वरूप इस तरीके पर अमल किया है।

बीते 14 फरवरी को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले का नासूर कभी न खत्म होने वाले दर्द दे गया। सीआरपीएफ में शामिल 40 से ज्यादा माओं के बेटे आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। उस आतंकी हमले को हुए तीन महीने होने को है लेकिन आज भी उसकी याद से जेहन चुभता है।

उत्तर प्रदेश के प्रयागराग के मशहूर होटल मिलन ने शहीदों की शहादत को हमेशा याद रखने के लिए एक बड़ा और महत्वपूर्ण फैसला लिया। होटल ने पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री बैन की है। होटल के मैनेजर ने समाचार एजेंसी एएनआई से कहा, ''पुलवामा हमले के बाद हमने एक नोटिस लगाया था। यहां कोई पाकिस्तानी नागरिक नहीं आया है लेकिन अगर वे आते हैं तो हम उनको कमरे नहीं देंगे। हम जिस तरह से विरोध कर सकते हैं, कर रहे हैं।'' 

बता दें कि वैलेंटाइन डे पर हुए आतंकी हमले में आतंकियों ने विस्फोटक से भरी एक गाड़ी सीआरपीएफ के एक वाहन से भिड़ा दी थी, जिसकी वजह से हुए भयंकर धमाके में जवान शहीद हो गए थे। आतंकी हमले की जिम्मेदारी पाक समर्थित आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

हमले में पाकिस्तान की धरती से चल रहे आतंकी संगठन का हाथ होने के पुख्ता सबूत भारत ने पड़ोसी मुल्क को भी सौंपे थे और इसी के साथ विश्व बिरादरी को भी अवगत कराया था। जवाब में भारतीय वायुसेना ने बीती 26 फरवरी को पाकिस्तान के बालाकोट में एयर स्ट्राइक कर जैश के आतंकी कैंप को उड़ा दिया था। भारत सरकार की ओर से दावा किया गया था कि भारतीय वायुसेना की एयर स्ट्राइक में भारी संख्या में जैश के आतंकी मारे गए।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाप्रयागराजइलाहाबादआतंकी हमलापाकिस्तानजैश-ए-मोहम्मद
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम