लाइव न्यूज़ :

यूपी के सरकारी स्कूल में मिलीं शराब की 52 पेटियां, वीडियो साझा कर मनीष सिसोदिया ने कहा- भाजपा वाले स्कूलों के इतने ...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 20, 2022 13:37 IST

बताया जा रहा है कि ये इलाका बिहार सीमा से सटा है। इसके चलते शराब तस्करों ने स्कूल में ही शराब रख दी थीं। इस मामले में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकुशीनगर के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरे में शराब की 52 पेटियां पायी गई हैं।वीडियो साझा करते हुए दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भाजपा पर निशाना साधा है।मामले में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।

कुशीनगरः सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक स्कूल में शराब की कई दर्जन पेटियां पायी गई हैं। वीडियो उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का बताया जा रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि एक सरकारी स्कूल के रसोईघर में शराब की कई दर्जन पेटियां रखी हुई हैं।

इस वायरल वीडियो को दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी साझा किया है। साथ ही उन्हें भाजपा पर तंज भी कसा है। उन्होंने कहा कि भाजपा वाले स्कूलों के इतने बड़े दुश्मन क्यों हैं? मनीष सिसोदिया ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, ये बीजेपी वाले स्कूल के इतने बड़े दुश्मन क्यों हैं? सरकारी स्कूल में शराब का गोदाम खुलवा दिया…॥

रिपोर्ट के मुताबिक, कुशीनगर के तमुकही राज थाने क्षेत्र के एक उच्च प्राथमिक विद्यालय के कमरे में शराब की 52 पेटियां पायी गई हैं। रिपोर्ट के मुताबिक इसका खुलासा तब हुआ जब स्कूल के कुछ बच्चे खेलते हुए उस कमरे तक पहुंचे। छात्रों ने बोतलें देखीं जिसके बाद वे शोर मचाने लगे। जानकारी के बाद शिक्षक और प्रधान कमरे तक पहुंचे। 

बताया जा रहा है कि ये इलाका बिहार सीमा से सटा है। इसके चलते शराब तस्करों ने स्कूल में ही शराब रख दी थीं। इस मामले में प्रधानाध्यापक को सस्पेंड कर दिया गया है।

टॅग्स :कुशीनगरमनीष सिसोदियाउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारत अधिक खबरें

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल