लाइव न्यूज़ :

UP: लखनऊ में 3 मंजिला इमारत ढही, 4 की मौत, कई के फंसे होने की आशंका

By रुस्तम राणा | Updated: September 7, 2024 20:06 IST

इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी, दमकलकर्मी और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमारत के अंदर करीब दस लोगों के फंसे होने की आशंका हैइमारत ढहने के समय बेसमेंट में काम चल रहा थामुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिया घटना का संज्ञान

लखनऊ: लखनऊ के ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में शनिवार को तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिसमें 4 व्यक्ति की मौत हो गई। इमारत के अंदर करीब दस लोगों के फंसे होने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक, इमारत ढहने के समय बेसमेंट में काम चल रहा था। इस घटना में करीब 10 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय पुलिस अधिकारी, दमकलकर्मी और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल के अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हरमिलाप बिल्डिंग के नाम से मशहूर इस इमारत का इस्तेमाल दवा व्यवसाय के लिए किया जाता था। यह घटना शाम करीब 5 बजे हुई।

स्थानीय पुलिस अधिकारी, दमकलकर्मी और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) तथा राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की टीमें मौके पर मौजूद हैं। राहत आयुक्त जीएस नवीन कुमार ने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए काम कर रही हैं।

कुमार ने कहा, "राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की बचाव टीमें घटनास्थल पर तैनात की गई हैं और फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए काम कर रही हैं।" उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिला अधिकारियों को राहत प्रयासों में तेजी लाने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि घटना में घायल हुए लोगों को तुरंत अस्पताल ले जाया जाए और उन्हें उचित चिकित्सा सुविधा दी जाए।

उनके कार्यालय ने एक्स पर लिखा, "यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्रांसपोर्ट नगर, लखनऊ में इमारत गिरने की घटना का संज्ञान लिया है।" 

 

टॅग्स :लखनऊउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी