लाइव न्यूज़ :

UP: शाहजहांपुर में भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, सीएम योगी ने जिला प्रशासन को दिये ये निर्देश

By भाषा | Updated: August 27, 2019 12:58 IST

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से कपड़ा लेकर आ रहे एक ट्रक ने लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास आगे चल रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे वह खड्ड में जा गिरा। उन्होंने बताया कि ट्रक ने आगे चलकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर उस पर पलट गया।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को राहत राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।यह हादसा लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास हुआ।

शाहजहांपुर जिले के रौजा थाना क्षेत्र में मंगलवार को लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रक ने दो यात्री वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गयी तथा पांच अन्य गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजन को राहत राशि उपलब्ध कराने के आदेश दिये हैं।

पुलिस अधीक्षक (नगर) दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि सीतापुर से कपड़ा लेकर आ रहे एक ट्रक ने लखनऊ—दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जमका चौराहे के पास आगे चल रहे एक टेंपो में टक्कर मार दी जिससे वह खड्ड में जा गिरा। उन्होंने बताया कि ट्रक ने आगे चलकर एक सवारी वाहन को भी टक्कर मार दी और बेकाबू होकर उस पर पलट गया।

त्रिपाठी ने बताया कि इस हादसे में टेम्पो और सवारी गाड़ी पर बैठे 16 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी। मृतकों में एक महिला और तीन बच्चे भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ऑटो बरतारा से सवारियां भरकर शाहजहांपुर जा रहा था जबकि दूसरा वाहन जंग बहादुर गंज के लिए शाहजहांपुर से सवारियां ले जा रहा था।

त्रिपाठी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन मंगवा कर ट्रक को हटवाया जिसके बाद बमुश्किल शवों को निकाला जा सका। उन्होंने बताया कि घटना में पांच अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें शाहजहांपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये गये हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों का समुचित इलाज कराने के आदेश दिये हैं। साथ ही उन्होंने मृतकों के परिजन को राहत धनराशि तत्काल उपलब्ध कराने को भी कहा है। 

 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथसीएम योगी के फैसलेउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर