लाइव न्यूज़ :

UP 16 IAS Transfer: यूपी में हुआ बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, योगी सरकार ने 16 आईएएस अफसरों को किया ट्रांसफर, जानें किसे मिला है कौन सा पद

By आजाद खान | Updated: May 2, 2022 07:38 IST

UP 16 IAS Transfer: आपको बता दें कि संजीव मित्तल को जहां राजस्व परिषद के अध्यक्ष बनाया गया है, वहीं अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास आयुक्त को संभालने को कहा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी सरकार ने रविवार को 16 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। इस तबादले में कुछ कम चर्चित के साथ कुछ फेमस नाम भी शामिल है। कानून व्यवस्था को लेकर यह तबादले किए गए है।

UP 16 IAS Transfer:उत्तर प्रदेश में रविवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। राज्य के 16 आईएएस अधिकारी ऐसी है जिनके तबादले किए गए हैं। यूपी सरकार ने जिनके तबादले किेए हैं, उनके नाम कुछ इस प्रकार है। इस तबादले के बाद संजीव मित्तल राजस्व परिषद के अध्यक्ष बनाए गए। वहीं अरविंद कुमार को औद्योगिक विकास आयुक्त को संभालने को कहा गया है। नरेंद्र भूषण को प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी का पद दिया गया है। वहीं अगर हम बात करेंगे मेरठ के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह की तो इन्हें सीईओ ग्रेटर नोएडा का अतिरिक्त चार्ज मिला है। इसके साथ नितिन रमेश गोकर्ण को प्रमुख सचिव आवास व शहरी नियोजन का पद दिया गया है। बेसिक शिक्षा को संभालने की जिम्मेदारी दीपक कुमार को दी गई है जिन्हें प्रमुख सचिव का पद दिया गया है। 

कुछ और अधिकारियों को मिले है नए पद

वहीं अगर हम बात करेंगे प्राविधिक शिक्षा एवं व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास की तो इसे संभालने के लिए प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा को दिया गया है। राजस्व के प्रमुख सचिव के तौर पर सुधीर गर्ग को यह नया पद मिला है। इसके साथ रजनीश दुबे को नगर विकास के पद से हटाकर अपर मुख्य सचिव दुग्ध विकास मत्स्य पशुधन व समन्वय विभाग में तबादला किया गया है। अपर मुख्य सचिव ग्राम विकास पंचायती राज के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त के नए पद को संभालने के लिए मनोज कुमार सिंह को चुना गया है। 

 प्रमुख सचिव परिवहन के पद का एल वेंकटेश्वरलू को मिला है भार

अमृत अभिजात को प्रमुख सचिव नगर विकास व नगरीय रोजगार बनाया गया। वहीं राजेश कुमार सिंह प्रमुख सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग बने। परिवहन के प्रमुख सचिव की अगर बात करें तो इसका जिम्मा एल वेंकटेश्वरलू को दिया गया है। उत्तर प्रदेश शासन व प्रबंधन अकैडमी के डायरेक्टर के तौर पर नीना शर्मा को पद संभालने का भार दिया गया है। जहां एम देवराज को प्रमुख सचिव ऊर्जा का अतिरिक्त चार्ज दिया गया, वहीं अपर मुख्य सचिव संस्थागत वित्त के लिए राधा एस चौहान को चुना गया है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथIASPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल