लाइव न्यूज़ :

उन्नाव बलात्कार पीड़िता की हालत स्थिर, अब भी वेंटिलेटर पर

By भाषा | Updated: July 31, 2019 00:40 IST

पीडि़ता की हालत स्थिर है और डाक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है। अब भी वह वेंटीलेटर पर है।'' उन्होंने बताया कि हादसे में घायल वकील महेंद्र सिंह को आज दिन में कुछ देर के लिये वेंटीलेटर से हटाया गया था

Open in App

रायबरेली सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हुई उन्नाव बलात्कार पीड़िता और उनके वकील की हालत मंगलवार तीसरे दिन भी स्थिर बनी रही। पीड़िता अब भी वेंटीलेटर पर है।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के ट्रामा सेंटर प्रभारी डॉ संदीप तिवारी ने मंगलवार रात को बताया कि ''पीड़िता को मल्टीप्ल फ्रैक्चर है, साथ ही सीने में भी चोट है। उसका सीटी स्कैन कराया गया है। सिर में कोई चोट होने का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

पीडि़ता की हालत स्थिर है और डाक्टरों की टीम 24 घंटे उसकी निगरानी कर रही है। अब भी वह वेंटीलेटर पर है।'' उन्होंने बताया कि हादसे में घायल वकील महेंद्र सिंह को आज दिन में कुछ देर के लिये वेंटीलेटर से हटाया गया था, इस दौरान उनकी हालत स्थिर रही। बाद में फिर उन्हें वेंटीलेटर पर डाल दिया गया।

इलाज के लिये दूसरे अस्पतालों से विशेषज्ञ डाक्टरों को बुलाने के बारे में एक सवाल के जवाब में डॉ तिवारी ने कहा जरूरत पड़ने पर शहर के दूसरे अस्पतालों, संजय गांधी पीजीआई और लोहिया अस्पताल के डाक्टरों को भी बुलाया जा सकता है। गौरतलब है कि रविवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार को टक्कर मार दी थी, जिसमें पीड़िता अपने रिश्तेदारों और वकील के साथ सवार थी।

इस घटना में उसकी दो रिश्तेदारों की मौत हो गई जबकि पीड़िता और वकील गंभीर रूप से घायल हो गये। 

टॅग्स :उन्नाव गैंगरेपकुलदीप सिंह सेंगर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को बड़ा झटका, दिल्ली हाईकोर्ट ने पीड़िता के पिता की कस्टडी में मौत के मामले में सज़ा निलंबित करने से किया इनकार

भारतUnnao Rape Case: न्याय की भाषा के सवाल का हल भी जरूरी 

क्राइम अलर्टरसूख वाले लोग कानून को कैसे तोड़-मरोड़ लेते हैं? 

भारतUnnao Rape Case: कुलदीप सेंगर को बड़ा झटका, सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाई कोर्ट के जमानत आदेश पर रोक लगाई

भारतकुलदीप सिंह सेंगर को जमानत, उन्नाव बलात्कार पीड़िता की सोनिया और राहुल गांधी से मुलाकात, कांग्रेस नेता ने लिखा-क्या एक गैंगरेप पीड़िता के साथ ऐसा व्यवहार उचित है?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया