googleNewsNext

BJP ने काटा Sangeeta Sengar का टिकट | UP Panchayat News | kuldeep sengar Wife Sangeeta Sengar

By गुणातीत ओझा | Published: April 11, 2021 07:46 PM2021-04-11T19:46:59+5:302021-04-11T19:57:55+5:30

पंचायत चुनाव

रेप के दोषी कुलदीप सेंगर की पत्नी का
बीजेपी ने काटा टिकट

भाजपा ने उन्नाव जिला पंचायत चुनाव में रेप के दोषी पूर्व विधायक कुलदीप सिंह सेंगर की पत्नी का नाम प्रत्याशियों की सूची से बाहर कर दिया है। पार्टी ने 8 अप्रैल को उन्नाव जिला पंचायत के उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। सूची में कुलदीप सेंगर की पत्नी संगीता को वॉर्ड नंबर 22 फतेहपुर चौरासी तृतीय से उम्मीदवार घोषित किया था। बता दें कि कुलदीप सेंगर अभी उम्र कैद की सजा काट रहा है। आपको बता दें कि संगठन की ओर से गुरुवार को जारी की गई लिस्ट में कई चेहरे नए हैं। पार्टी ने पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता सेंगर को फतेहपुर चौरासी चतुर्थ से प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अविनाश चंद्र उर्फ आनंद आवस्थी को सिकंदरपुर सरोसी प्रथम से प्रत्याशी बनाया गया है। नवाबगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख अरुण सिंह औरास द्वितीय से टिकट मिला है। आनंद अवस्थी पूर्व में उन्नाव सदर से विधानसभा सदस्य के लिए चुनाव लड़ चुके हैं। 

टॅग्स :कुलदीप सिंह सेंगरभारतीय जनता पार्टीKuldeep Singh SengarBharatiya Janata Party (BJP)