लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय में रामनवमी के दिन बना राम का मंदिर, छात्रों ने की शिकायत, विश्वविद्यालय करायेगा मामले की जांच

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 13, 2022 14:40 IST

हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर के अन्दर रामनवमी (10 अप्रैल) के दिन पत्थरों पर चित्रिति किये गये हिंदू प्रतीकों और भगवान राम के चित्र से मन्दिरनुमा ढांचे के बनाए जाने की घटना की जाँच कराएगी।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में रामनवमी के दिन राम मंदिर बनाने पर उठा विवाद छात्रसंघ का आरोप है कि इसके पीछे छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का हाथ हैहैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय मामले की जांच रहा रहा है

हैदराबाद:हैदराबाद केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में रामनवमी (10 अप्रैल) के दिन पत्थरों पर चित्रिति किये गये हिंदू प्रतीकों और भगवान राम के चित्र से मन्दिरनुमा ढांचे के बनाए जाने की घटना की जाँच विश्वविद्यालय प्रशासन कराएगा।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी की गयी प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार कुछ छात्रों की शिकायत पर इस जाँच का आदेश दिया गया है। हैदराबाद विश्वविद्यालय छात्रसंघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि परिसर में मौजूद पत्थरों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने बनाया है।

समाचारसाइट न्यूजक्लिक के अनुसार विश्विद्यालय के रजिस्ट्रार देवेश निगम ने इन आरोपों से इनकार किया कि किसी छात्र संगठन ने इस मन्दिर को तैयार किया है।

निगम ने न्यूजक्लिक से कहा कि पत्थरों का एक ढाँचा शुरू से ही है और उसके पास हिन्दू देवी-देवताओं के चित्र भी थे। रामनवमी के दिन एक-दो छात्र वहाँ गए और वहाँ साफ-सफाई वगैरह की और उसे भगवा रंग से रंगकर वहाँ भगवा झण्डा लगा दिया। उन्होंने हमसे इसकी अनुमति नहीं ली थी। विश्वविद्यालयों के निर्देशों के अनुसार उन छात्रों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

छात्रों ने पत्थरों के मन्दिर पर स्वास्तिक का निशान भी बनाया है और ओम भी लिखा है। निगम के अनुसार विश्वविद्यालय ने उन छात्रों की पहचान कर ली है और वो किसी छात्र संगठन से जुड़े नहीं हैं।

निगम ने बताया कि "हैदराबाद विश्वविद्यालय की नियमावली के अनुसार परिसर के अन्दर किसी भी स्थायी धार्मिक स्थल के निर्माण की अनुमति नहीं दी जा सकती है।

हालाँकि हम धार्मिक कार्यक्रमों को आयोजित करने की अनुमति देते हैं। उस दिन हमने कुछ छात्रों को गुरुबख्श सिंह मैदान में रामनवमी के आयोजन की अनुमति दी थी।"

वाल्मीकि रामायण के अनुसार चैत्र मास की नवमी तिथि को राजा दशरथ के घर राम का जन्म हुआ था। राम की जयंती को रामनवमी के रूप में मनाया जाता है।

इस साल 10 अप्रैल को रामनवमी थी। मध्यप्रदेश, बिहार, बंगाल और झारखण्ड इत्यादि में रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान सामुदायिक टकराव की घटनाएँ हुईं। मध्यप्रदेश के खरगोन में दो समुदायों के बीच टकराव के बाद कर्फ्यू में लगा दिया गया है।

टॅग्स :हैदराबादराम नवमीTempleUniversity
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारतHanuman Jayanti 2026 In Hyderabad: हनुमान जयंती को लेकर पुलिस की नई गाइडलाइन जारी, ट्रैफिक डायवर्जन, शराब पर पाबंदी और रूट मैप; पढ़ें पूरी जानकारी

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील