लाइव न्यूज़ :

प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने के लिये काम करें संघ कार्यकर्ता: भागवत

By भाषा | Updated: September 13, 2020 21:47 IST

संघ के अवध प्रांत सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी ने बताया कि मोहन भागवत ने रविवार को लखनऊ में शुरू हुए दो दिवसीय अवध प्रांत के अपने प्रवास के पहले दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में महामारी काल में स्वयंसेवकों द्वारा किये गये कार्यों के जानकारी ली।

Open in App
ठळक मुद्देमोहन भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ के अतिरिक्त समाज में कई सामाजिक संगठनों, मठों, मंदिरों और गुरुद्वारों ने सेवा कार्य किये हैं।उन्होंने कहा, ‘‘एक बहुत बड़ी सज्जन शक्ति समाज में उभर कर सामने आई, इसकी मदद से लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए काम करने का प्रयास करना चाहिए।"भागवत ने पर्यावरण को लेकर कहा कि पेड़ों के संरक्षण, पानी का दुरुप्रयोग रोकने और प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का कम से कम प्रयोग करें।

लखनऊ: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने संघ कार्यकर्ताओं से कहा कि वे कोविड-19 महामारी के दौरान मुश्किल से घिरे लोगों की मदद करने वाले सामाजिक और धार्मिक संगठनों से सम्पर्क कर प्रवासी मजदूरों को रोजगार दिलाने का काम करें।

संघ के अवध प्रांत सह प्रचार प्रमुख दिवाकर अवस्थी ने बताया कि भागवत ने रविवार को लखनऊ में शुरू हुए दो दिवसीय अवध प्रांत के अपने प्रवास के पहले दिन कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में महामारी काल में स्वयंसेवकों द्वारा किये गये कार्यों के जानकारी ली। उन्होंने बताया कि भागवत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि संघ के अतिरिक्त समाज में कई सामाजिक संगठनों, मठों, मंदिरों और गुरुद्वारों ने सेवा कार्य किये हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘एक बहुत बड़ी सज्जन शक्ति समाज में उभर कर सामने आई है। संघ के कार्यकर्ताओं को ऐसी सज्जन शक्ति से संपर्क करके प्रवासी मजदूरों के लिए रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में काम करना चाहिए।’’

अवस्थी ने बताया कि भागवत ने यह भी कहा कि शहरी क्षेत्रों में श्रमिकों के लिए तथा ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के लिए कार्य करके उनके अंदर आत्मनिर्भरता का भाव में जगाना चाहिए। उन्होंने बताया कि भागवत ने पर्यावरण को लेकर कहा कि पेड़ों के संरक्षण, पानी का दुरुप्रयोग रोकने और प्लास्टिक से निर्मित वस्तुओं का कम से कम प्रयोग करने के लिए जनजागरण की आवश्यकता है।

आने वाले समय में संघ पर्यावरण को लेकर समाज को जागरूक करेगा।  

टॅग्स :मोहन भागवतआरएसएसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

भारत अधिक खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस