लाइव न्यूज़ :

'59 चीनी ऐप बैन होने के बाद, बनाए गए 200 भारतीय ऐप', केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया दावा

By प्रिया कुमारी | Updated: July 19, 2020 08:43 IST

केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा है 59 चाइनीज ऐप बंद होने के बाद 200 भारतीय ऐप बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि भारतीयों के डेटा की गोपनियता उनके मौलिक अधिकार है और इससे किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

Open in App
ठळक मुद्देआईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा भारत को दुनिया में नंबर एक मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र बनना है। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने किया दावा किया है 59 चीनी ऐप बैन होने के बाद 200 भारतीय ऐप बनाए भी गए'

भारत में चाइनीज ऐप बंद होने के बाद केंद्रीय आईटी मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शनिवार को कहा देश का लक्ष्य चीन को पार करना है और भारत को दुनिया में नंबर एक मोबाइल फोन विनिर्माण केंद्र बनना है। उन्होंने कहा  कि भारतीयों के डेटा की गोपनियता उनके मौलिक अधिकार है और इससे किसी भी प्रकार से कोई समझौता नहीं किया जा सकता है। इसे ध्यान में रखते हुए सरकार डाटा सुरक्षा कानून लेकर आई है। 

स्वर्गीय ठाकुर प्रसाद शताब्दी स्मारक व्याख्यान को संबोधित करते हुए रविशंकर प्रसाद ने कहा कि सरकार ने हाल ही में राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा गोपनीयता के कारणों के लिए 59 ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। लेकिन नए भारतीय 200 नए ऐप आए हैं। इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्षेत्र की ओर इशारा करते हुए उन्होंने कहा 2014 में, भारत में दो इकाइया थीं और अब 260 हैं। भारत नंबर 5 से दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल विनिर्माण बन गया है। लेकिन मेरी उम्मीद और कोशिश है इसे नंबर 1 बनाने की है, जो चीन को पार कर रहा है।

डाटा सुरक्षा कानून पर विचार

उन्होंने यह भी कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए सरकार डाटा सुरक्षा कानून लेकर आई है जिसपर संसद की प्रवर समिति विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि डाटा हर हाल में सुरक्षित रहना चाहिए और सरकार ने पिछले साल दिसंबर के पहले हफ्ते में निजी डाटा सुरक्षा विधेयक को मंजूर किया था जिसके तहत निजी और सरकारी कंपनियों समेत व्यक्तिगत डाटा को संभालने के लिये कार्यढांचा तैयार किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “डेटा एक राष्ट्रीय संपदा है। डेटा की इस महान संपदा का समुचित तरीके से इस्तेमाल होना चाहिए जिससे स्वास्थ्य, कृषि और शिक्षा के क्षेत्र में इससे लाभ मिले। इसलिये न सिर्फ डाटा का स्वामित्व ही महत्वपूर्ण है बल्कि इसकी संप्रभुता भी महत्व रखती है।”

टॅग्स :रविशंकर प्रसादचीनऐप
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

कारोबारबेंगलुरु के स्टार्टअप के साथ 25,000 करोड़ रुपये कागजी एमओयू निरस्त?, एक्शन में सीएम योगी, नपेंगे कई अधिकारी

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?