लाइव न्यूज़ :

केंद्रीय मंत्री ने पूछा-कौन है प्रशांत किशोर? PK ने दिया जवाब- मेरे जैसे सामान्य व्यक्ति को क्यों जानेंगे वे?

By स्वाति सिंह | Updated: December 28, 2019 12:02 IST

शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूछा, 'प्रशांत किशोर कौन है?' दिल्ली में विधानसभा चुनावों से कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी रणनीतिकार की राजनीतिक सलाह कंपनी आई-पीएसी की सेवा ली है।

Open in App
ठळक मुद्देहरदीप ने शुक्रवार को कहा कि 'कौन हैं प्रशांत किशोर? मैं इन्हें नहीं जानता।' जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने केंद्रीय मंत्री के बयान का जवाब दिया है

दिल्लीविधानसभा चुनाव 2020 को लेकर अब सियासी गलियारा गरमाया हुआ है। चुनाव प्रचार की रणनीति बनाने के लिए आम आदमी पार्टी के लिए से जुड़े प्रशांत किशोर को लेकर केंद्रीय मंत्री हरदीप ने शुक्रवार को कहा कि 'कौन हैं प्रशांत किशोर? मैं इन्हें नहीं जानता।' इस पर जनता दल यूनाइटेड के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शनिवार को केंद्रीय मंत्री के बयान का जवाब दिया है।

पीके ने कहा वह एक वरिष्ठ मंत्री हैं। वह मेरे जैसे सामान्य को क्यों जानेंगे? दिल्ली में बिहार और यूपी के रहने वाले मेरे जैसे लाखों लोग रहते हैं। ऐसे में केंद्रीय मंत्री मुझे जैसे लोगों को जानेंगे?

बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पूछा, 'प्रशांत किशोर कौन है?' दिल्ली में विधानसभा चुनावों से कुछ दिनों पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने चुनावी रणनीतिकार की राजनीतिक सलाह कंपनी आई-पीएसी की सेवा ली है।

केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री ने यहां संवाददाता सम्मेलन में एक सवाल के जवाब में कहा कि वह किशोर को व्यक्तिगत रूप से नहीं जानते हैं। पुरी दिल्ली चुनावों के लिए भाजपा के प्रभारी भी हैं। अगले वर्ष की शुरुआत में होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनावों के लिए अरविंद केजरीवाल नीत आप द्वारा आई-पीएसी की सेवा लेने के बारे में पूछने पर उन्होंने उन्होंने कहा 'प्रशांत किशोर कौन है?'

संवाददाताओं ने जब मंत्री को बताया कि किशोर 2014 के लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्रत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव प्रचार का हिस्सा थे तो उन्होंने कहा, ‘‘उस समय में मैं नहीं था (पार्टी में)।’’ संवाददाताओं ने जब उनसे कहा कि भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल जनता दल (यूनाईटेड) के उपाध्यक्ष हैं तो पुरी ने कहा, ‘‘हो सकता है मुझे जानना चाहिए लेकिन मैं उन्हें (किशोर को) नहीं जानता।’’ 

केजरीवाल ने 14 दिसम्बर को घोषणा की थी कि आई-पीएसी अब उनकी पार्टी के साथ है। केंद्रीय मंत्री ने आप सरकार पर आरोप लगाया कि वह दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) को लागू करने में बाधा डाल रही है। उन्होंने कहा कि इसका राजनीतिक रूख ‘‘झूठ के पुलिंदा’’ पर आधारित है। तीन दिनों पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर के लिए मुख्यमंत्री आवास योजना की शुरुआत की और महानगर के झुग्गी-झोपड़ी वाले इलाकों में रहने वाले 65 हजार परिवारों के लिए मालिकाना प्रमाण पत्र जारी किए। पुरी ने कहा, ‘‘उन्होंने (केजरीवाल) अपने दंभ और एक योजना के नाम को प्राथमिकता दी है। उन्होंने अपने अहंकार के लिए योजना की बलि चढ़ा दी। व्यक्ति (केजरीवाल) फ्लॉप है।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘अगर किसी योजना के नाम पर विकास होने जा रहा है तो आपने अपने लोगों को इससे वंचित किया है।।।।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने हर परियोजना में बाधा डाला है चाहे वह मेट्रो के चौथे चरण के निर्माण में हो या रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम में हो।  

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2019विधानसभा चुनावप्रशांत किशोरआम आदमी पार्टीअरविन्द केजरीवालभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए