लाइव न्यूज़ :

"बिल गेट्स ने कोविड प्रबंधन के लिए भारत की सराहना की", बोले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया

By भाषा | Updated: March 2, 2023 07:21 IST

ऐसे में बिल गेट्स ने ‘समान विश्व का सृजन: नवोन्मेष की शक्ति’ विषय पर रामनाथ गोयनका व्याख्यान के दौरान जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई और इस समस्या के निपटने के लिए वैज्ञानिक नवोन्मेष की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनिया भारत से नेतृत्व की उम्मीद करती है।

Open in App
ठळक मुद्देमाइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स फिलहाल भारत के दौरे पर है।ऐसे में उन्होंने कोविड-19 के प्रबंधन, टीकाकरण मुहिम और ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ की जमकर तारीफ की है।यही नहीं गेट्स ने जलवायु परिवर्तन पर भी चिंता जताई है।

नई दिल्ली:माइक्रोसॉफ्ट के सह संस्थापक बिल गेट्स ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ बैठक के दौरान कोविड-19 के प्रबंधन, टीकाकरण मुहिम और ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ जैसी डिजिटल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बुधवार को भारत की प्रशंसा की है। 

एक अधिकारी ने बताया कि निर्माण भवन में बैठक के दौरान मांडविया ने गेट्स को मंत्रालय में एक समर्पित कक्ष दिखाया, जिसे अब स्वास्थ्य आपातकालीन संचालन केंद्र और राष्ट्रीय सार्वजनिक स्वास्थ्य वेधशाला के रूप में जाना जाता है। इसे कोरोना वायरस महामारी के दौरान स्थापित किया गया था। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने क्या ट्वीट किया

मामले में मांडविया ने ट्वीट किया भी किया है और लिखा है, ‘‘बिल गेट्स के साथ बैठक शानदार रही। उन्होंने भारत के कोविड -19 प्रबंधन, टीकाकरण मुहिम और ‘आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन’ जैसी डिजिटल स्वास्थ्य पहलों की सराहना की। हमने भारत की जी-20 स्वास्थ्य प्राथमिकताओं, पीएम भारतीय जन-औषधि परियोजना और ई-संजीवनी पर चर्चा की।’’ 

जलवायु परिवर्तन पर बिल गेट्स ने जताई चिंता

इस बीच, बिल गेट्स ने ‘समान विश्व का सृजन: नवोन्मेष की शक्ति’ विषय पर रामनाथ गोयनका व्याख्यान के दौरान जलवायु परिवर्तन पर चिंता जताई और इस समस्या के निपटने के लिए वैज्ञानिक नवोन्मेष की अपील की। उन्होंने कहा कि इस मामले में दुनिया भारत से नेतृत्व की उम्मीद करती है। 

टॅग्स :बिल गेट्समाइक्रोसॉफ्टकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

कारोबारIndia AI Impact Summit 2026: जेफ्री एपस्टीन में माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स का नाम?, ‘एआई इम्पैक्ट समिट’ से बाहर?

विश्वएफस्टीन फाइलः 30 लाख से अधिक पन्नों के दस्तावेज, 2000 से ज्यादा वीडियो और 1,80,000 तस्वीरें जारी करेगा?, फाइलों में कई नामी हस्तियों के नाम, बिल गेट्स, एलन मस्क और मीरा नायर...

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब