लाइव न्यूज़ :

Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता की जरूरत, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा- देश में एक कानून होना चाहिए

By एस पी सिन्हा | Updated: June 28, 2023 17:41 IST

Uniform Civil Code: गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर कहा कि उनके मन में, डीएनए में जिन्ना का डीएनए घुस गया है और डीएनए जब-जब छटपटाता है तब वो देश को तोड़ना चाहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देयूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए सुप्रीम कोर्ट भी कई बार सरकार को कह चुका है। कश्मीर में 370 धारा हट गई है।बेगूसराय का आदमी हो, बिहार का हो या बंगाल का हो वहां पर जाकर जमीन खरीदेगा।

पटनाः यूनिफॉर्म सिविल कोड पर मचे सियासी घमासान के बीच केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समान नागरिक संहिता को देश के लिए जरूरी बताया है। उन्होंने कहा कि एक देश में एक कानून होना चाहिए, इसे वोट के चश्मे से, धर्म के चश्मे से जो लोग देखते हैं, वो देश के हित की बात नहीं कर सकते।

इसलिए यूनिफॉर्म सिविल कोड के लिए सुप्रीम कोर्ट भी कई बार सरकार को कह चुका है। इसलिए जरूरी है कि एक देश एक कानून होना चाहिए। उन्होंने कहा कि कश्मीर में 370 धारा हट गई है। बेगूसराय का आदमी हो, बिहार का हो या बंगाल का हो वहां पर जाकर जमीन खरीदेगा।

गिरिराज सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी पर कहा कि उनके मन में, डीएनए में जिन्ना का डीएनए घुस गया है और डीएनए जब-जब छटपटाता है तब वो देश को तोड़ना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि 1947 से जो हुआ सो हुआ, हम जान दे देंगे, पूरा समाज खड़ा रहेगा, लेकिन ओवैसी जैसे तत्व का विरोध करेंगे।

गिरिराज सिंह ने कहा कि मुसलमानों को आपत्ति नहीं है। वोट बैंक के ठेकेदारों को आपत्ति है। चाहे नीतीश कुमार हो, लालू यादव हो, ओवैसी हो से लोग मुसलमानों का वोट लेने वाले लोग हैं, मुसलमानों को इससे कोई तकलीफ नहीं है, तकलीफ है तो टुकड़े-टुकड़े गैंग को है।

भोपाल में पीएम मोदी ने विपक्ष पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) के बहाने मुसलमानों को भड़काने का भी आरोप लगाया तो एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस पर कड़ी आपत्ति जाहिर की है। ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल बोर्ड ने एक ऑनलाइन बैठक कर यूसीसी का विरोध करने का फैसला किया है। मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के अलावा अन्य मुस्लिम संगठन यूसीसी का विरोध कर चुके हैं।

टॅग्स :गिरिराज सिंहनरेंद्र मोदीअसदुद्दीन ओवैसी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों