लाइव न्यूज़ :

रामायण परिपथ थीम के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार सहित नौ राज्यों में विकास के लिए 15 स्थानों की पहचान

By भाषा | Updated: July 9, 2019 14:58 IST

हालांकि उसने बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा में सीता के प्राकट्य स्थल परिसर में भगवान राम और सीता के जीवन पर आधारित संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव से इंकार किया है। पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्यसभा को मंगलवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देपटेल ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकारों से रामायण परिपथ के अंतर्गत विकास के लिए परियोजना प्रस्ताव तैयार करने को कहा है।अयोध्या के विकास के लिए 2017-18 में 133.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए जिसमें से 66.65 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना की रामायण परिपथ थीम के तहत उत्तर प्रदेश और बिहार सहित नौ राज्यों में विकास के लिए 15 स्थानों की पहचान की है।

हालांकि उसने बिहार के सीतामढ़ी के पुनौरा में सीता के प्राकट्य स्थल परिसर में भगवान राम और सीता के जीवन पर आधारित संग्रहालय बनाने के प्रस्ताव से इंकार किया है। पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने राज्यसभा को मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश के अयोध्या, नंदीग्राम, श्रृंगवेरपुर और चित्रकूट, बिहार के सीतामढ़ी, बक्सर और दरभंगा, मध्य प्रदेश के चित्रकूट, ओडिशा के महेंद्रगिरी, छत्तीसगढ़ के जगदलपुर, महाराष्ट्र के नासिक और नागपुर, तेलंगाना के भद्राचलम, कर्नाटक के हम्पी और तमिलनाडु के रामेश्वर को स्वदेश दर्शन योजना की रामायण परिपथ थीम के अंतर्गत चिह्नित किया गया है।

एक प्रश्न के लिखित उत्तर में पटेल ने बताया कि पर्यटन मंत्रालय ने राज्य सरकारों से रामायण परिपथ के अंतर्गत विकास के लिए परियोजना प्रस्ताव तैयार करने को कहा है। उन्होंने बताया कि इन परियोजना प्रस्तावों के तहत उत्तर प्रदेश में चित्रकूट और श्रृंगवेरपुर के विकास के लिए 2016-17 में 69.45 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए जिसमें से 52.17 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं।

इसी तरह उत्तर प्रदेश में ही अयोध्या के विकास के लिए 2017-18 में 133.31 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए जिसमें से 66.65 करोड़ रुपये जारी किए जा चुके हैं। पटेल के अनुसार, इन दोनों परियोजनाओं का कार्य चल रहा है। एक अन्य प्रश्न के लिखित उत्तर में पटेल ने बताया कि पुनौरा में सीता के प्राकट्य स्थल परिसर में भगवान राम और सीता के जीवन पर आधारित संग्रहालय बनाने का कोई प्रस्ताव नहीं है। 

टॅग्स :संसद बजट सत्रअयोध्यामोदी सरकारबिहारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया