लाइव न्यूज़ :

Operation Ganga: ऑपरेशन गंगा के तहत आज 11 विशेष नागरिक उड़ानों से 2135 भारतीयों को वापस लाया गया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 6, 2022 23:52 IST

ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 2135 भारतीयों को वापस लाया गया है।

Open in App

नई दिल्ली: यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने के लिए ऑपरेशन गंगा चलाया जा रहा है और अब तक हजारों भारतीय छात्रों और नागरिकों को निकाला जा चुका है। ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन के पड़ोसी देशों से 11 विशेष नागरिक उड़ानों द्वारा आज 2135 भारतीयों को वापस लाया गया है। इसके साथ ही 22 फरवरी, 2022 को विशेष उड़ानें शुरू होने के बाद से अब तक 15,900 से अधिक भारतीयों को वापस लाया जा चुका है। नागर विमानन मंत्रालय ने रविवार को इसकी जानकारी दी है। 

मंत्रालय ने कहा, कल, 8 विशेष उड़ानें संचालित होने की उम्मीद है, जिसमें बुडापेस्ट से 5 उड़ानें, सुसेवा से दो उड़ानें और बुखारेस्ट से एक उड़ान शामिल है, जिससे 1500 से अधिक भारतीयों को घर वापस लाया जाएगा। 

रूस-यूक्रेन की जंग के बीच भारत न केवल अपने नागरिकों को निकाल रहा है। बल्कि वह यूक्रेन की मानवीय आधार पर मदद भी कर रहा है। रविवार को ही भारत की ओर से मानवीय सहायता को भेजा गया है। भारत ने वायु सेना की विशेष उड़ान के माध्यम से पोलैंड के माध्यम से यूक्रेन को मानवीय सहायता भेजी है। 

इससे पहले शनिवार को भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने बताया था कि पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। उन्होंने कहा, अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादCivil Aviation Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्वWorld Economic Forum: दावोस में जेलेंस्की ने यूरोप पर किए तीखे हमले, रूस के खिलाफ कमजोर प्रतिक्रिया पर जताई नाराजगी

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

विश्वलेफ्ट और राइट में उलझा यूरोप किधर जाएगा?

भारतPutin India Visit: दो दिवसीय यात्रा के लिए आज भारत आएंगे पुतिन, Su-57 जेट, द्विपक्षीय व्यापार सहित कई मुद्दे एजेंडे में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील