लाइव न्यूज़ :

मेक इन इंडिया के तहत वायु सेना करेगी दुनिया की सबसे बड़ी रक्षा डील, 114 लडाकू विमानों के लिए निकाला टेंडर

By भारती द्विवेदी | Updated: April 7, 2018 00:28 IST

सरकार की तरफ से टेंडर शुरू कर दिया गया है। वायुसेना ने दुनिया भर के एयरक्राफ्ट कंपनियों से मांगे आवेदन।

Open in App

नई दिल्ली, 7 अप्रैल: मेक इन इंडिया के तहत वायु सेना दुनिया की सबसे बड़ी डिफेंस डील शुरू करने जा रही हैं। खबरों की माने तो भारत ने 6 अप्रैल को वैश्विक कंपनियों के साथ 114 लडाकू विमानों के बेड़े को खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ये डील लगभग एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की बताई जा रही है। सरकार की तरफ से टेंडर शुरू कर दिया गया है। वायुसेना ने दुनिया भर के एयरक्राफ्ट कंपनियों से मांगे आवेदन।   

वायु सेना ने अरबों डॉलर के इस खरीद के लिए आरएफआई (सूचना के लिए अनुरोध) या शुरुआती निविदा जारी की है। अधिकारियों के मुताबिक, लडाकू विमानों को मेक इन इंडिया के तहत बनाया जाएगा। इन विमानों को बनाने में विदेशी कंपनी के साथ एक भारतीय कंपनी भी शामिल रहेगी। जिससे इस योजना के तहत भारतीय कंपनियों को विदेश से उच्च दर्जे की रक्षा तकनीक मिलने में आसानी होगी।

भारत सरकार की तरफ से निकाले गए इस टेंडर को हासिल करने के लिए लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, साब और दसॉल्ट समेत कई एयरक्राफ्ट निर्माता कंपनियों के शामिल होने की उम्मीद है।  वायुसेना पुराने हो चुके कुछ विमानों को बाहर करने के लिए अपने लड़ाकू विमान बेड़े की गिरती क्षमता का हवाला देते हुए विमानों की खरीद प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दे रही है। सरकार ने डसॉल्ट एविएशन के साथ वायु सेना के लिए 126 मध्यम आकार के लडाकू विमानों की खरीद प्रक्रिया को पांच साल पहले रद्द कर दिया था। उसके बाद से लडाकू विमानों के लिए ये पहला बड़ा सौदा बताया जा रहा है।

टॅग्स :इंडियन एयर फोर्समोदी सरकारमेक इन इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण