लाइव न्यूज़ :

यूक्रेन संकट: UN सुरक्षा परिषद में अपनी सैन्य कार्रवाई के खिलाफ प्रस्ताव को रूस ने वीटो किया, भारत अनुपस्थित रहा

By विशाल कुमार | Updated: February 26, 2022 07:31 IST

अमेरिका और अल्बानिया और द्वारा लिखित पेश किए गए इस प्रस्ताव को 15 सदस्यों वाले परिषद में 11 सदस्य देशों ने अपनी मान्यता दी। वहीं, इस प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अनुपस्थित रहे।

Open in App
ठळक मुद्देयूएन सुरक्षा परिषद में यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने के लिए प्रस्ताव पेश किया गया।इस प्रस्ताव को 15 सदस्यों वाले परिषद में 11 सदस्य देशों ने अपनी मान्यता दी।इस प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अनुपस्थित रहे।

संयुक्त राष्ट्र:यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा करने वाले और उसके सैनिकों को तत्काल वापस बुलाने की मांग वाले संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के एक प्रस्ताव को रूस ने शुक्रवार को वीटो कर दिया।

वहीं, अमेरिका और अल्बानिया और द्वारा लिखित पेश किए गए इस प्रस्ताव को 15 सदस्यों वाले परिषद में 11 सदस्य देशों ने अपनी मान्यता दी। वहीं, इस प्रस्ताव पर वोटिंग के दौरान भारत, चीन और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) अनुपस्थित रहे।

इस प्रस्ताव का गिरना तय था क्योंकि परिषद का स्थायी सदस्य होने के कारण रूस के पास वीटो शक्ति है। सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य होने के कारण रूस के साथ अमेरिका, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन के पास वीटो शक्ति है।

इसके बावजूद प्रस्ताव के रखे जाने से रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कदम की निंदा करने के लिए सदस्य देशों को एक महत्वपूर्ण मंच मिला।

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत लिंडा थॉमस-ग्रीनफील्ड ने मतदान के बाद कहा मुझे एक बात साफ करने दीजिए रूस, आप प्रस्ताव को वीटो कर सकते हैं, लेकिन आप हमारी आवाज को वीटो नहीं कर सकते, आप सच्चाई को वीटो नहीं कर सकते, आप हमारे सिद्धांतों को वीटो नहीं कर सकते, आप यूक्रेनी लोगों को वीटो नहीं कर सकते।

फिलहाल रूस सुरक्षा परिषद का अध्यक्ष है और यह प्रस्ताव एक बार फिर से 193 सदस्य देशों वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में पेश किया जा सकता है।

संयुक्त राष्ट्र में ब्रिटेन की राजदूत बारबरा वुडवर्ड ने कहा कि कोई गलती न करें, रूस अलग-थलग है। यूक्रेन के आक्रमण के लिए इसका कोई समर्थन नहीं है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादUN Security Councilभारतचीनयूक्रेनरूसRussia
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?