लाइव न्यूज़ :

"एनकाउंटर नहीं होना चाहिए था...", असद और गुलाम की पुलिस मुठभेड़ में मौत पर असदुद्दीन ओवैसी ने यूपी सरकार पर उठाए सवाल

By अंजली चौहान | Updated: April 14, 2023 17:18 IST

गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने झांसी जिले में एनकाउंटर के दौरान अतीक के बेटे असद अहमद और गुलाम मोहम्मद को मार गिराया है। इस मुठभेड़ के सामने आने के बाद से तमाम राजनीतिक दल इस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअसदुद्दीन ओवैसी ने असद और गुलाम के एनकाउंटर पर उठाए सवाल ओवैसी ने कहा ये एनकाउंटर नहीं होना चाहिए थाअसद और गुलाम का बीते गुरुवार झांसी में एनकाउंटर हो गया था

प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी असद अहमद और गुलाम के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद तमाम विपक्षी पार्टियां सत्ताधारी बीजेपी सरकार पर सवाल खड़े कर रही हैं। इसी कड़ी में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर बड़ा सवाल खड़ा करते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है।

उन्होंने असद और गुलाम की मौत पर कहा, "मुझे समझ नहीं आ रहा है कि लोग इसका जश्न क्यों मना रहे हैं। याद रखिए 'जैसा काम करोगे वैसा ही फल मिलेगा', आप त्योहार का माहौल बना रहे हैं। महात्मा गांधी के कातिल को मारा गया या जेल में डाला गया? आपने उसका एनकाउंटर किया था क्या?"

यूपी पुलिस की मुठभेड़ की वैधता पर सवाल खड़ा करते हुए ओवैसी ने असद और गुलाम के एनकाउंटर को महात्मा गांधी की मौत से जोड़ दिया है, ओवैसी का कहना है कि क्या महात्मा गांधी के हत्यारें की भी ऐसी मुठभेड़ में मौत हो सकती थी?

एआईएमआईएम चीफ ने शुक्रवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के अनुसार हत्या की जांच की जाएगी लेकिन ये मुठभेड़ नहीं होनी चाहिए थी। उन्होंने कहा, "उमेश पाल, राजू पाल से हमदर्दी है क्योंकि उनकी हत्या की गई लेकिन जो तथाकथित एनकाउंटर है वह नहीं होना चाहिए था।" 

उन्होंने कहा, "आप क़ानून के तहत सज़ा दिलाएं। हम किसी माफिया या डॉन का समर्थन नहीं कर रहे हैं लेकिन हम एनकाउंटर के खिलाफ हैं।" उन्होंने कहा कि आपके पास पुख्ता सबूत नहीं है, अगर होते तो आप उन्हें पकड़कर न्यायिक व्यवस्था के तहत सजा दिलाते। आप जिसे एनकाउंटर बता रहे हैं वह सही नहीं है। 

गुरुवार को उत्तर प्रदेश पुलिस ने जानकारी दी कि उन्होंने झांसी जिले में एनकाउंटर के दौरान अतीक के बेटे असद अहमद और गुलाम मोहम्मद को मार गिराया है। इस मुठभेड़ के सामने आने के बाद से तमाम राजनीतिक दल इस पर सवाल खड़ा कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी (सपा) और बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने गहन जांच की मांग की है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुठभेड़ को "फर्जी" कहा और कहा कि राज्य सरकार वास्तविक मुद्दों से ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, बसपा प्रमुख मायावती ने कहा कि हत्या "विकास दुबे की घटना" की पुनरावृत्ति हो सकती है।

उमेश पाल हत्याकांड से जुड़ा तीसरा एनकाउंटर

जानकारी के अनुसार, असद अहमद और गुलाम मोहम्मद उमेश पाल और उन्हें सुरक्षा देने वाले दो पुलिसकर्मियों की हत्या के आरोपी थे। 6 मार्च को उमेश पाल पर कथित गोली चलाने वाला विजय चौधरी एक अन्य मुठभेड़ में मारा गया।

पुलिस के अनुसार, उमेश पाल की हत्या के बाद अरबाज और चौधरी दोनों की पहचान कई निगरानी कैमरों से की गई थी। इसके बाद अब असद और गुलाम की एनकाउंटर में मौत की खबर सामने आई।

उमेश पाल जो कि 25 जनवरी, 2005 को प्रयागराज में बहुजन समाज पार्टी के विधायक राजू पाल की हत्या का मुख्य गवाह था। राजू पाल की हत्या में अतीक अहमद और उसका भाई खालिद अजीम उर्फ अशरफ मुख्य आरोपी है। 

टॅग्स :असदुद्दीन ओवैसीअतीक अहमदउत्तर प्रदेशBJP government of Uttar Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील