लाइव न्यूज़ :

उमा भारती ने पीएम मोदी पर भोपाल दौरे से पहले महिला आरक्षण में ओबीसी कोटे को लेकर साधा निशाना, बोलीं- "गरीबों और पिछड़ों के मसीहा हैं..."

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 25, 2023 12:49 IST

पीएम मोदी के भोपाल दौरे से पहले उमा भारती ने उठाया महिला आरक्षण में अति पिछड़ी महिलाओं के लिए विशेष कोटे की मांग को।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक से पहले उमा भारती ने पीएम मोदी के लिए खड़ी की परेशानीउमा भारती ने उठाया महिला आरक्षण में अति पिछड़ी महिलाओं के लिए विशेष कोटे की मांग कोइससे पहले उमा भारती इस मुद्दे पर पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर दे चुकी हैं चेतावनी

भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी भोपाल में पार्टी कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक करने वाले हैं। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री, राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती ने महिला आरक्षण में अति पिछड़ी महिलाओं के लिए विशेष प्रबंधन के लिए पीएम मोदी से गुजारिश की है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार उमा भारती ने कहा कि हाल ही में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को ओबीसी समुदाय के लिए उप-कोटा के बिना लागू नहीं किया जाना चाहिए। इस संबंध में भारती ने सोशल प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए पीएम मोदी से इस संबंध में अपील की और कहा कि "भोपाल की धरती पर प्रधानमंत्री का स्वागत है। वह गरीबों और पिछड़ों के मसीहा हैं, मुझे यकीन है कि वह महिलाओं के लिए ओबीसी आरक्षण पर सकारात्मक संकेत देंगे।"

इससे पूर्व बीते सप्ताह उमा भारती ने नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा संसद के विशेष सत्र में पेश किये गये महिला आरक्षण बिल में ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण न होने पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं को मिल रहे 33 फीसदी सीटों में ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से कोटे को न शामिल किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश में बेहद प्रभावी पिछड़ी लोध बिरादरी से आने वाली भाजपा की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने कहा कि मौजूदा महिला कोटा विधेयक में ओबीसी महिलाओं के लिए अलग से आरक्षण का प्रवदान होने पर वो राज्य में ओबीसी समूहों को जुट करेंगी और इसका विरोध करेंगी।

उन्होंने अपने आवास पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा, "संसद द्वारा लंबे समय से प्रतीक्षित महिला आरक्षण विधेयक का सफलतापूर्वक पारित होना स्वागत योग्य है। लेकिन यहां उपस्थित हम सभी को प्रतिज्ञा करनी चाहिए कि इसे ओबीसी कोटा के बिना लागू नहीं होने दिया जाएगा।"

उमा भारती ने कहा, "ओबीसी वर्ग के बीच जागरूकता अभियान चलाने का यह सही समय है। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनावों के लिए आदर्श आचार संहिता लागू होने से पहले महिला आरक्षण लागू करने के लिए दबाव बनाने के लिए राज्य में ओबीसी समूहों की एक बड़ी सभा आयोजित की जाएगी। लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में केवल ओबीसी कोटा होगा।"

प्रधानमंत्री मोदी को पिछले हफ्ते लिखे पत्र में उमा भारती ने मांग की कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण में से 50 फीसदी कोटा एसटी), एससी और ओबीसी सहित समाज के हाशिए पर पर पड़ी अन्य समुदायों की महिलाओं के लिए आरक्षित की जाए।

भारती ने अपने पत्र में जोर देते हुए पीएम मोदी से कहा, "मैं नतीजे से नहीं डरती, लेकिन हम ओबीसी कोटा के बिना संवैधानिक संशोधन को लागू नहीं होने देंगे।"

टॅग्स :महिला आरक्षणनरेंद्र मोदीउमा भारतीBJPभोपालमध्य प्रदेशसंसदParliament
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम