लाइव न्यूज़ :

उमा भारती चोटिल, कहा-पीएम मोदी पर लिखूंगी किताब, नरेंद्र भाई जी को अपना बड़ा भाई मानती हूं

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 22, 2019 16:20 IST

भारती ने कई ट्वीट इसकी जानकारी दी। आप सबको एवं मीडिया जनों को याद होगा कि मैंने 4 साल पहले कहा था कि मैं पीएम मोदी जी पर एक पुस्तक लिखूंगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना गुरु अपना बड़ा भाई मानती हूं किंतु उन्हें मैं विधाता की इस भूमंडल पर एक अनोखी देन मानती हूं।

Open in App
ठळक मुद्देमैं उन्हें 1973 से जानती हूं जब मैं 12 साल की थी मैंने उन्हें बहुत ध्यान से एवं गौर से देखा है। ईश्वर प्रदत्त शक्ति उसके अनुरूप मजबूत मन तथा उसी के साथ सधा हुआ शरीर यह संगति उनके अपने आत्मविश्वास का परिणाम है।

भाजपा उपाध्यक्ष उमा भारती ऋषिकेश के एक आश्रम में फिसलने से चोटिल हो गयीं, जिसके बाद उन्हें जौलीग्रांट स्थित हिमालयन अस्पताल में भर्ती कराया गया। उमा भारती ने ट्वीट कर कहा कि फिसल जाने से मेरे बाएं पैर के पंजे में दो छोटे-छोटे फैक्चर हुए व थोड़ी सी सिर में भी चोट लगी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भारती ने कहा कि वह जल्द ही पीएम मोदी पर किताबी लिखेंगी। भारती ने कई ट्वीट इसकी जानकारी दी। आप सबको एवं मीडिया जनों को याद होगा कि मैंने 4 साल पहले कहा था कि मैं पीएम मोदी जी पर एक पुस्तक लिखूंगी। मैं प्रधानमंत्री मोदी जी को अपना गुरु अपना बड़ा भाई मानती हूं किंतु उन्हें मैं विधाता की इस भूमंडल पर एक अनोखी देन मानती हूं।

मैं उन्हें 1973 से जानती हूं जब मैं 12 साल की थी मैंने उन्हें बहुत ध्यान से एवं गौर से देखा है। उनकी जिस विशिष्ट शक्ति को देखकर सारा विश्व उनका प्रशंसक है वह शक्ति तो उन्हें भगवान ने दी है किंतु उस शक्ति के योग्य अपने शरीर एवं मन को अपनी साधना के जरिए उन्होंने तैयार किया है।

ईश्वर प्रदत्त शक्ति उसके अनुरूप मजबूत मन तथा उसी के साथ सधा हुआ शरीर यह संगति उनके अपने आत्मविश्वास का परिणाम है। यह आत्मविश्वास उनके पास सदा से था। उन पर मैं जो संस्मरण लिखूंगी वह उनकी सहमति लेकर ही सार्वजनिक करूंगी किंतु लिखने का काम इन डेढ़ महीने में पूरा कर लूंगी। इसके अलावा मेरी अपनी गंगोत्री से यहां तक के गंगा प्रवास के प्रसंग तथा कुछ अन्य रोचक प्रसंग आपको इसी सोशल मीडिया के माध्यम से आपको भेजती रहूंगी।

घने जंगल हैं, गंगा की शांत धारा है, राम जी की तपस्या का स्थान है, एक बहुत पुराने बरगद की छाया है, पंजे के दोनों फैक्चर की तकलीफ पंजे तक ही सीमित रह गई। मेरा मन, बुद्धि एवं आत्मा को नहीं छू पाई।मैं बहुत प्रसन्न हूं एवं आत्मविश्वास से भरपूर हूं, बाकी की बातें आगे करूंगी। जय श्री राम, जय गंगा मैया।

 

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उमा भारतीनरेंद्र मोदीअमित शाहमध्य प्रदेशउत्तराखण्ड
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया