लाइव न्यूज़ :

शिवराज सरकार पर शराब नीति को लेकर उमा भारती ने फिर साधा निशाना, कहा- 'मैंने अपने सुझाव भेज दिए, अब शायद...'

By शिवेंद्र राय | Updated: February 11, 2023 15:19 IST

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 में शराब से 14 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। दूसरी तरफ उमा भारती ने स्कूल, धार्मिक स्थल, अस्पताल से शराब दुकानों की दूरी एक किमी करने और शराब पीने के अहातों को बंद करने के सुझाव दिए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश की नई शराब नीति को लेकर उमा भारती फिर हमलावरकहा- शिवराज सिंह चौहान को अपने सुझाव भेज दिए हैंकहा- मैंने अपने सुझाव भेज दिए, अब शायद बाकियों से परामर्श चल रहा होगा

भोपाल: मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद उमा भारती अपनी ही पार्टी पर हमलावर हैं। उमा भारती ने अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रदेश की शराब नीति को लेकर निशाना साधा है। शनिवार, 11 फरवरी को उमा भारती ने एक के बाद एक कई ट्विट किए जो सीधे राज्य सरकार की शराब नीति से संबंधित थे।

उमा भारती ने लिखा, "आज सुबह कुछ समाचार पत्रों में मैंने पढ़ा कि मध्यप्रदेश की शराबनीति जो कि 31 जनवरी को घोषित होनी थी वह अभी तक मेरी वजह से अटक गई है। यह तो सच है की 31 जनवरी को शराबनीति घोषित नहीं हुई किंतु तथ्य यह है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में नवरात्रि के अष्टमी को बाबा रामदेव जी, चिन्मय पण्ड्या जी (गायत्री परिवार), कमलेश दाजी (समाजसेवी), सभी धर्मों के प्रतिनिधि संत तथा मैं भी वहां थी।"

उमा भारती ने आगे लिखा, "भरी सभा में, लाइव टेलीकास्ट में शिवराज जी ने यह घोषणा की थी कि आप सबसे परामर्श करके ही नई शराबनीति घोषित होगी। मैंने तो अपने परामर्श 31 जनवरी से पहले ही भेज दिए। अब शायद बाकियों से परामर्श चल रहा होगा।"

बता दें कि उमा भारती मध्यप्रदेश में पूर्ण शराबबंदी की समर्थक हैं। वह राज्य की शराब नीति में बदलाव चाहती हैं और शराब वितरकों पर सरकार का और ज्यादा नियंत्रण चाहती हैं। उमा भारती सार्वजनिक रूप से कह चुकी हैं कि हमारी सरकार शराब की दुकानों के सामने कैसे शक्तिहीन हो सकती है?

बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2023-24 में शराब से 14 हजार करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।  पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती की मांगें और शराबनीति को लेकर उनकी सक्रियता से शिवराज सरकार की मुसीबतें बढ़ गई हैं।

नई शराबनीति को लेकर उमा भारती ओरछा में शराब दुकान के सामने विरोध प्रदर्शन भी कर चुकी हैं। उमा भारती ने स्कूल, धार्मिक स्थल, अस्पताल से शराब दुकानों की दूरी एक किमी करने और शराब पीने के अहातों को बंद करने के सुझाव दिए हैं।

टॅग्स :उमा भारतीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट