लाइव न्यूज़ :

उक्राँद आपदा संभावित गांवों के पुनर्वास के लिए आंदोलन करेगी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 20:58 IST

Open in App

उत्तराखंड क्रांति दल (उक्रांद) ने बृहस्पतिवार को चेतावनी दी कि राज्य सरकार अगर प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों के करीब 600 आपदा संभावित गांवों का जल्द पुनर्वास नहीं करती है तो वह इसके लिए आंदोलन छेड़ेगी । प्रदेश में अब तक बनी राज्य सरकारों पर मुद्दे की अनदेखी और लोगों के जीवन को जोखिम में डालने का आरोप लगाते हुए उक्रांद के अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पार्टी की कार्यकारिणी अगले सप्ताह देहरादून में बैठक कर आंदोलन के कार्यक्रम को अंतिम रूप देगी । पिथौरागढ जिले के धारचूला क्षेत्र में बारिश से प्रभावित जुम्मा गांव का दौरा करने के बाद लौटे ऐरी ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया, 'आपदा की दृष्टि से संवेदनशील होने के बावजूद, राज्य सरकारें लंबे समय से पुनर्वास के मुद्दे की अनदेखी करती रही हैं जिसके कारण ग्रामीण हर साल त्रा​सदियों में मर रहे हैं ।' उन्होंने कहा, 'हमारे लिए हमारे लोगों का जीवन प्राथमिकता है । पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने हमें आश्वासन दिया था कि सभी आपदा प्रभावित गांवों के पुनर्वास की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी लेकिन कुछ भी नहीं किया गया ।' पृथक राज्य के लिए आंदोलन की शुरूआत करने वाली उक्रांद के वरिष्ठ नेताओं में से एक ऐरी ने यह भी सुझाव दिया कि आपदा के लिए संवेदनशील गांवों को तराई क्षेत्र या मैदानी क्षेत्रों में वन भूमि पर पुनर्वासित किया जाना चाहिए और इसके बदले में खाली होने वाले गांवों की भूमि वन विभाग को दे दी जानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

ज़रा हटकेउत्तराखंड के इस गांव का नाम सुनते ही दंग रह जाते थे लोग, अब बदला नाम, 'देवीग्राम' के रूप में मिली नई पहचान

भारतउत्तराखंड: धारचूला में भारत-नेपाल सीमा के पास नई खोजी गई गुफा में हजारों मानव कंकाल मिले

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

भारतUttarakhand Tourism: आदि कैलाश एवं ॐ पर्वत के दर्शन करना हुआ अब और भी आसान, हैलीकॉप्टर सेवा शुरू

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?