लाइव न्यूज़ :

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन का बड़ा बयान- पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई पीएम मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री

By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2023 12:03 IST

ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने कहा कि बीबीसी ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है।उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री खराब पत्रकारिता का परिणाम है; खराब शोध किया गया है और पूरी तरह से अनुचित है।उन्होंने आगे कहा कि चीन भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है।

नई दिल्ली: ब्रिटिश सांसद बॉब ब्लैकमैन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी बीबीसी डॉक्यूमेंट्री पूरी तरह से बढ़ा-चढ़ाकर पेश की गई है। न्यूज18 से बात करते हुए उन्होंने कहा, "बीबीसी ब्रिटिश सरकार के विचारों का प्रतिनिधित्व नहीं करता है। डॉक्यूमेंट्री एक हैचेट जॉब है।" ब्लैकमैन ने कहा कि दो-भाग की श्रृंखला खराब पत्रकारिता का परिणाम है; खराब शोध किया गया है और पूरी तरह से अनुचित है।

उन्होंने आगे कहा कि चीन भारत को घेरने की कोशिश कर रहा है। बता दें कि केंद्र सरकार ने 21 जनवरी को ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) की विवादास्पद डॉक्यूमेंट्री के लिंक साझा करने वाले कई यूट्यूब वीडियो और ट्विटर पोस्ट को ब्लॉक करने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और विपक्ष ने इस डॉक्यूमेंट्री को लेकर केंद्र को घेरा भी। बाद में ये मामला सुप्रीम कोर्ट जा पहुंचा।

ऐसे में सुप्रीम कोर्ट ने 2002 के गुजरात दंगों से संबंधित विवादित डॉक्यूमेंट्री के मद्देनजर भारत में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉरपोरेशन (बीबीसी) पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने संबंधी याचिका शुक्रवार को यह कहते हुए खारिज कर दी कि यह 'पूरी तरह गलत विचार' है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश की पीठ ने हिंदू सेना के अध्यक्ष विष्णु गुप्ता और एक किसान बीरेंद्र कुमार सिंह की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश सुनाया था।

पीठ ने कहा, "रिट याचिका पूरी तरह से गलत है और इसमें कोई दम नहीं है, तदनुसार इसे खारिज किया जाता है।" सुनवाई की शुरुआत में ही न्यायमूर्ति खन्ना ने कहा, "यह पूरी तरह से गलत विचार है और इसमें कोई दम नहीं है। आप इस पर बहस भी कैसे कर सकते हैं। मेरा मानना है कि यह (याचिका) गलत है।" याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पिंकी आनंद ने शीर्ष अदालत से वृत्तचित्र जारी करने के समय पर ध्यान देने का आग्रह किया और कहा कि स्थिति तब ऐसी है, जब ब्रिटेन का प्रधानमंत्री एक भारतीय है।

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :नरेंद्र मोदीबीबीसीBBCब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर